बैंक से राशि नहीं मिलने की शिकायत बीडीओ से की

Updated at : 16 Dec 2017 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक से राशि नहीं मिलने की शिकायत बीडीओ से की

डुमरिया : डुमरिया की बांकीशोल पंचायत के मुढ़ाकांजिया गांव के कृष्णा गोप बैंक ऑफ इंडिया से राशि के उठाव के लिए 15 दिसंबर तक चक्कर काटे, लेकिन उसे पैसे नहीं मिले. अंत में उसने शुक्रवार को इसकी शिकायत बीडीओ मृत्युंजय कुमार से की. उसने बीडीओ को बताया कि वह बैंक में पैसे लेने के लिए […]

विज्ञापन

डुमरिया : डुमरिया की बांकीशोल पंचायत के मुढ़ाकांजिया गांव के कृष्णा गोप बैंक ऑफ इंडिया से राशि के उठाव के लिए 15 दिसंबर तक चक्कर काटे, लेकिन उसे पैसे नहीं मिले. अंत में उसने शुक्रवार को इसकी शिकायत बीडीओ मृत्युंजय कुमार से की. उसने बीडीओ को बताया कि वह बैंक में पैसे लेने के लिए जाता है. घंटों काउंटर के पास लाइन में खड़ा रहता है.

ऐन उसकी बारी आने पर कैशियर कहता है कि राशि खत्म हो गयी है. कृष्णा गोप ने कहा कि अब तक उसे पैसे नहीं मिले हैं. बीडीओ उसे अपने साथ बैंक ले गये जिसके बाद ही उसे रुपये मिले. बीडीओ ने डीडीसी से इसकी शिकायत की. इस संबंध में शाखा प्रबंधक नगड़ा समद ने बताया कि बैंक में दो दिनों से रुपये नहीं होेने से उन्हें नहीं मिले थे.

इस कारण ग्राहकों को रुपये नहीं मिले. आज कृष्णा गोप को रुपये दिये गये. उन्होंने कहा कि वे लगातार फील्ड में लोन रिकवरी के लिए जाते थे. इसलिए इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी. इधर कृष्णा गोप ने बताया कि उसके आगे लाइन में खड़े ग्राहकों को मोटी-मोटी रकम दी जाती थी. जब इसकी बारी आती थी तब पैसे नहीं होने की बात कही जाती थी. बीडीओ ने कहा कि वे बैंक की शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola