दोषियों का नाम बताने पर मिल रही धमकी, पुलिस करे कार्रवाई

Updated at : 15 Dec 2017 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
दोषियों का नाम बताने पर मिल रही धमकी, पुलिस करे कार्रवाई

विस्फोट कर मछली मारने का विरोध, थाने पहुंचे ग्रामीणों ने कहा ग्रामीणों ने कहा एक माह से कर रहे हैं मांग, पर पुलिस ने अब तक नहीं की कोई कार्रवाई ग्रामीण विस्फोट करने वालों को मना करते हैं तो दी जाती है जान से मारने और घर उड़ा देने की धमकी गालूडीह : सुवर्णरेखा नदी […]

विज्ञापन

विस्फोट कर मछली मारने का विरोध, थाने पहुंचे ग्रामीणों ने कहा

ग्रामीणों ने कहा एक माह से कर रहे हैं मांग, पर पुलिस ने अब तक नहीं की कोई कार्रवाई
ग्रामीण विस्फोट करने वालों को मना करते हैं तो दी जाती है जान से मारने और घर उड़ा देने की धमकी
गालूडीह : सुवर्णरेखा नदी में मछली मारने के लिए पिछले कई माह से जिलेटिन स्टिक समेत अन्य विस्फोटकों का प्रयोग किया जा रहा है. नदी तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों ने बैठक कर इसकी शिकायत 15 नवंबर को ही पुलिस से की थी. एक माह बाद भी इस दिशा में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने से ग्रामीणों में नाराजगी है. इससे आक्रोशित ग्रामीण गुरुवार को गालूडीह थाना पहुंचे और प्रशिक्षु डीएसपी कुलदीप कुमार से मिलकर नदी में विस्फोट कर मछली मारने वालों पर कार्रवाई करते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की.
नदी का पानी हो रहा प्रदूषित: थाना पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि नदीं विस्फोट करने से मछलियां मर कर पानी में ही सड़क जाती हैं. इससे पानी प्रदूषित हो रहा है. नदी में मछली पकड़ने के लिए विस्फोटक पदार्थ पर रोक लगाने को लेकर कई बार गांवों में पंचायत प्रतिनिधियों और ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में बैठक भी हुई.
लेकिन नदी पार कुमरीमुढ़ी और गाजूडीह के कुछ लोग विस्फोट करने से बाज नहीं आ रहे हैं. घाटशिला के एसडीपीओ और गालूडीह थाना में पूर्व में भी आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गयी थी, लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गयी है.
ग्रामीण प्रशिक्षु डीएसपी से मिले, विस्फोट करने वालों का नाम बता की कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने विस्फोट करने वालों का नाम पुलिस को बताया,पुलिस ने कहा दोषी पकड़े जायेंगे
ग्रामीणों ने पुलिस को विस्फोट करने वाले कुमरीमुढ़ी-गाजूडीह निवासी मोटू किस्कू, कोका मार्डी, लुलू महतो का नाम बताया और कार्रवाई की मांग की. ग्रामीणों ने पुलिस से कहा कि हम ग्रामीण विस्फोट करने से मना करते हैं, तो जान से मारने और विस्फोट कर घर उड़ा देने की धमकी दी जाती है. इस पर डीएसपी ने कहा विस्फोटक कहां से आ रहे हैं. इसका आपूर्तिकर्ता कौन है, पुलिस जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी और नदी में मछली मारने के लिए किए जा रहे विस्फोटक के प्रयोग पर रोक जल्द लगेगा.
थाना पहुंचे ग्रामीणों में गुरुचरण राजवाड़, वीरा मुर्मू, चरण मुर्मू, बिष्टु धीवर, सुनील धीवर, डुगू धीवर, शिबू हांसदा, गौर हांसदा, धोना राजवाड़, मृत्युंजय समेत जगन्नाथपुर, धोरासाई, धाधकीडीह के अनेक ग्रामीण उपस्थित थे. ग्रामीण यहां से जादूगोड़ा थाना भी गये और पुलिस को आवेदन सौंपा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola