बजरंग वॉरियर्स एस्टनविला और बीसीए बी टीम थर्ड राउंड में पहुंचीं

Updated at : 15 Dec 2017 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
बजरंग वॉरियर्स एस्टनविला और बीसीए बी टीम थर्ड राउंड में पहुंचीं

घाटशिला. 25 वीं बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता घाटशिला : मऊभंडार स्पोर्ट्स क्लब मैदान में चल रही 25वीं बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को तीन टीमें बजरंग वारियर्स जमशेदपुर, एस्टनविल्ला बी जमशेदपुर और बीसीए बी जमशेदपुर की टीम अपने-अपने मैच जीत कर थर्ड राउंड में पहुंच गयी. पहला मैच रायल रीडर और बजरंग […]

विज्ञापन

घाटशिला. 25 वीं बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता

घाटशिला : मऊभंडार स्पोर्ट्स क्लब मैदान में चल रही 25वीं बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को तीन टीमें बजरंग वारियर्स जमशेदपुर, एस्टनविल्ला बी जमशेदपुर और बीसीए बी जमशेदपुर की टीम अपने-अपने मैच जीत कर थर्ड राउंड में पहुंच गयी. पहला मैच रायल रीडर और बजरंग के बीच हुआ. बजरंग टीम ने 9.3 ओवर में 70 रन बना कर आउट हो गयी. जवाब में रायल रीडर्स ने 10 ओवर में 56 रन बना कर ऑल आउट हो गयी और मैच 14 रनों से हार गयी. दूसरा मैच में एस्टनविल्ला का मुकाबला ऑल इन वन से हुआ. एस्टनविल्ला ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 85 रन बनाये.
जवाब में ऑल इन वन ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 53 रन ही बना सकी. तीसरा मैच बीसीए बी जमशेदपुर बनाम पैंथर क्रिकेट क्लब जमशेदुपर से हुआ. बीसीए बी टीम ने 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 103 रन बनाये. जवाब में पैंथर टीम 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 89 रन ही बना सकी और 14 रनों से मैच हार गयी.
आज के मैच
महेश्रमती इलेवन फुलडुंगरी बनाम राही एलेवन सरजामदा जमशेदपुर, रायल बी जमशेदपुर बनाम स्कोरर्पियन जमशेदपुर और टीसीए जमशेदपुर बनाम एमबीसी मानगो जमशेदुपर.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola