घाटशिला कॉलेज के छह पदों पर 39 छात्रों ने किया नामांकन

Updated at : 14 Dec 2017 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
घाटशिला कॉलेज के छह पदों पर 39 छात्रों ने किया नामांकन

40 ने लिया नामांकन पत्र, एक ने अंतिम समय नहीं भरा पत्र घाटशिला : घाटशिला कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के लिए बुधवार को छह पदों पर 39 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. हालांकि 40 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिया, लेकिन जेसीएम व एससीएस के समर्थित प्रत्याशी काली चरण टुडू ने अंतिम समय तक […]

विज्ञापन

40 ने लिया नामांकन पत्र, एक ने अंतिम समय नहीं भरा पत्र

घाटशिला : घाटशिला कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के लिए बुधवार को छह पदों पर 39 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. हालांकि 40 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिया, लेकिन जेसीएम व एससीएस के समर्थित प्रत्याशी काली चरण टुडू ने अंतिम समय तक नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया. इस दौरान आइक्यूएसी सेल में छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ी. नामांकन पत्र देने व जमा करने के लिए नामांकन सेल का गठन किया गया. इसमें मुख्य चुनाव पदाधिकारी प्रो मुकुटधारी प्रसाद सिंह को बनाया गया.
नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रो सिंह के हस्ताक्षर के बाद जमा किया गया. प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक ने किया निरीक्षण : घाटशिला थाना के प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक संदीप सुमन समदर्शी ने कॉलेज का निरीक्षण किया. श्री समदर्शी ने प्राचार्य डॉ विनोद कुमार से चुनावी प्रक्रिया की जानकारी ली. नामांकन के दौरान छात्र-छात्राओं को नामांकन पत्र दाखिल करने के हेल्प डेस्क बनाये जाने के मसले पर बात की. प्राचार्य ने कहा कि नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए एक प्रपत्र चिपकाया गया है.
छात्र-छात्राओं से अपील की गयी कि वे नामांकन पत्र की जेरॉक्स कॉपी करा लें. पहले जेरॉक्स कॉपी भर कर शिक्षक को दिखा दें. ताकि किसी भी तरह की त्रुटि को जेरॉक्स कॉपी पर ही सुधार दिया जाय. इसके बाद ही नामांकन पत्र जमा किया जाय. नामांकन सेल में डॉ नरेश कुमार, डॉ एसके सिंह, प्रो मुस्ताक अहमद, पी गुप्ता, महेश प्रसाद सिंह, सतीश प्रसाद, विश्वनाथ शर्मा, प्रशांत कुमार बिसई छात्र-छात्राओं का नामांकन पत्र जमा करने में जुटे थे.
इन्होंने किया नामांकन
अध्यक्ष : रघु टुडू, शिरू मुर्मू, मंगल मुर्मू, गालू मांडी, निरूपम भकत, मंगल हेंब्रम और सुब्रतो घोष
उपाध्यक्ष : अंजली मार्डी, संगीता हांसदा, चांदनी मुर्मू, उत्तम कुमार बेरा, माझिया हेंब्रम और कविता कैवर्त
सचिव : सचिव पद पर नुना राम सोरेन, अमित हाजरा, लक्ष्मण कालिंदी, फुदन मुर्मू, नेत्रामनी दास, काशी नाथ महतो और चंदना रानी टुडू
डिप्यूटी सचिव : डिप्यूटी सचिव पद पर विक्रम टुडू, शांखी हेंब्रम, मौसमी भकत, मीरा महतो, राजेश कुमार महतो और महावीर महतो
संयुक्त सचिव : संयुक्त सचिव पद पर नारायण मुर्मू, नीलांजन भकत, मंजू सिंह, संदीप हांसदा, रौशन आरा, अनू प्रकाश साव और मुकुंदर मुर्मू
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि : विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर प्रताप मुंडा, चांदू हांसदा, बासेत हांसदा, महेश बारीक, दिनेश बाल्मिकी और प्रिया माहली
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola