गालूडीह बराज डैम का गेट बंद, बालू खनन व उठाव ठप

Updated at : 14 Dec 2017 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
गालूडीह बराज डैम का गेट बंद, बालू खनन व उठाव ठप

गालूडीह : सुवर्णरेखा परियोजना के गालूडीह बराज डैम का गेट बंद होने से डैम में करीब 91 मीटर आरएल से अधिक पानी स्टोर है. डैम में 18 गेट हैं, जिसमें सिर्फ दो गेट थोड़े से खुले हैं. गेट बंद रहने से सुवर्णरेखा नदी के पश्चिम दिशा में दूर तक पानी स्टोर हो गया है. नदी […]

विज्ञापन

गालूडीह : सुवर्णरेखा परियोजना के गालूडीह बराज डैम का गेट बंद होने से डैम में करीब 91 मीटर आरएल से अधिक पानी स्टोर है. डैम में 18 गेट हैं, जिसमें सिर्फ दो गेट थोड़े से खुले हैं. गेट बंद रहने से सुवर्णरेखा नदी के पश्चिम दिशा में दूर तक पानी स्टोर हो गया है. नदी का दोनों किनारा लबालब भरा है. इसके कारण गालूडीह दिगड़ी घाट से खीरकनाली-खूंटाडीह तक नदी से बालू का खनन और उठाव ठप हो गया है. इससे सबसे ज्यादा चंद्ररेखा, देवली, निश्चिंतपुर बालू घाट प्रभावित हुआ है.

बालू घाट पानी डूबा है. इससे खनन और उठाव संभव नहीं है. बालू खनन और उठाव बंद होने से इस क्षेत्र में बालू मिलना मुश्किल हो गया है. इससे सरकारी योजनाएं प्रभावित हो रही हैं. हालांकि नदी के पूर्व दिशा से बालू घाटों के खनन जारी है.

आयुक्त के इंतजार में बंद हैं डैम के गेट
परियोजना पदाधिकारियों का मानना है कि सुवर्णरेखा परियोजना के प्रशासक सह कोल्हान आयुक्त बज्र मोहन राम निरीक्षण में आने वाले हैं. पूर्व में ही उनके आगमन का कार्यक्रम बना था, लेकिन किसी कारण कार्यक्रम रद्द हो गया. तब से बराज डैम के गेट बंद हैं. वे अब कब आयेंगे, इसकी तिथि मुकर्रर नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि उनके निरीक्षण के बाद ही अगले आदेश मिलने तक बराज डैम का गेट बंद ही रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola