बीरेश्वर के नाबाद शतक से चाकुलिया बी 84 रनों से जीता

Updated at : 10 Dec 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
बीरेश्वर के नाबाद शतक से चाकुलिया बी 84 रनों से जीता

विजय बोस मेमोरियल क्रिकेट में चाकुलिया के किसी बल्लेबाज का पहला शतक चाकुलिया : चाकुलिया के केएनजे उच्च विद्यालय स्टेडियम में खेले जा रहे 11वें विजय बोस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गये एक मैच में बीरेश्वर मांडी के नाबाद 107 (66) रनों की मदद से चाकुलिया बी टीम ने मऊभंडार टीम को […]

विज्ञापन

विजय बोस मेमोरियल क्रिकेट में चाकुलिया के किसी बल्लेबाज का पहला शतक

चाकुलिया : चाकुलिया के केएनजे उच्च विद्यालय स्टेडियम में खेले जा रहे 11वें विजय बोस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गये एक मैच में बीरेश्वर मांडी के नाबाद 107 (66) रनों की मदद से चाकुलिया बी टीम ने मऊभंडार टीम को 84 रनों से मात दे दी. चाकुलिया बी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 230 रन बनाये. टीम की ओर से बीरेश्वर ने 107, रोहित ने 29 और अंगद ने 24 रनों की पारी खेली. मऊभंडार टीम के हैप्पी और चंदन ने 3-3 विकेट झटके. जवाबी पारी खेलने उतरी मऊभंडार की टीम 26.2 ओवरों में 146 रन बना कर ऑल आउट हो गयी. टीम की ओर से रूपम और चंदन ने 23-23 रनों की पारी खेली. चाकुलिया की ओर से शिवा ने पांच विकेट लिये.
यह पहला मौका है जब चाकुलिया के किसी बल्लेबाज ने विजय बोस मेमोरियल क्रिकेट में शतक जड़ा है. चाकुलिया की ओर से बीरेश्श्वर मांडी (10र्7) शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने. चाकुलिया की टीम 11 साल से विजय बोस मेमोरियल क्रिकेट में खेल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola