133 मतदाता करेंगे 27 प्रत्याशियों का फैसला
Updated at : 08 Dec 2017 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला बार एसोसिएशन चुनाव आज सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा मतदान दोपहर तीन बजे से मतगणना शुरू होगी घाटशिला : घाटशिला बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को (आठ दिसंबर) को होगा. एसोसिएशन के चुनाव में 133 मतदाता 27 उम्मीदवारों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, सहायक कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासनिक और संयुक्त […]
विज्ञापन
घाटशिला बार एसोसिएशन चुनाव आज
सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा मतदान
दोपहर तीन बजे से मतगणना शुरू होगी
घाटशिला : घाटशिला बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को (आठ दिसंबर) को होगा. एसोसिएशन के चुनाव में 133 मतदाता 27 उम्मीदवारों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, सहायक कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासनिक और संयुक्त सचिव लाइब्रेरी का चुनाव करेंगे. मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा. वहीं दोपहर तीन बजे से मतगणना शुरू होगी. चुनाव के 24 घंटे पूर्व से बार में गहमागहमी का माहौल है. प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने में जुटे थे. निष्पक्ष और शांति पूर्वक चुनाव के लिए अधिवक्ता प्रयासरत हैं.
जानकारी हो कि अध्यक्ष के एक पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में हैं.
वहीं उपाध्यक्ष के एक पद के लिए छह, महासचिव के एक पद के लिए तीन, कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए तीन, सहायक कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए तीन, संयुक्त सचिव (प्रशासनिक) के एक पद के लिए पांच और संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी) के एक पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं. चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव पद पर कांटे की टक्कर है. वहीं संयुक्त सचिव लाइब्रेरी के पद पर खड़े उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




