बुरुडीह डैम में होगा नौका विहार

Updated at : 08 Dec 2017 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
बुरुडीह डैम में होगा नौका विहार

घाटशिला. एसडीओ ने बैठक कर लिया निर्णय, कहा-10 वर्ष बाद 1320 रुपये के हिसाब से चार नौकाएं खरीदी जायेगी घाटशिला : घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को बुरुडीह डैम में नौका परिचालन शुरू कराने के मसले पर बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता एसडीओ अरविंद कुमार लाल ने की. इसमें कहा गया कि 13 दिसंबर को डैम […]

विज्ञापन

घाटशिला. एसडीओ ने बैठक कर लिया निर्णय, कहा-10 वर्ष बाद

1320 रुपये के हिसाब से चार नौकाएं खरीदी जायेगी
घाटशिला : घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को बुरुडीह डैम में नौका परिचालन शुरू कराने के मसले पर बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता एसडीओ अरविंद कुमार लाल ने की. इसमें कहा गया कि 13 दिसंबर को डैम में नौका परिचालन को लेकर टेंडर खोला जायेगा. 10 साल के बाद डैम में नौका परिचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो रही है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2008-2009 में एक नौका पर प्रतिमाह करीब 1100 रुपये लिया जाता था. इस बार निविदा डालने के लिए 20 प्रतिशत वृद्धि कर नौका प्रति माह 1320 रुपये के हिसाब से चार नौकाएं 5280 रुपये में खरीदी जायेगी. नौका परिचालन समिति के सदस्य समेत अन्य लोग भी टेंडर प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं. टेंडर में भाग लेने वाले व नौका परिचालन के टेंडर में बोली लगाने वाले से तत्काल 5280 रुपये डाक लिया जायेगा.
15 दिसंबर से मार्च तक आते रहते हैं पर्यटक: 15 दिसंबर से मार्च के अंतिम सप्ताह तक पर्यटकों के आगमन को देखते हुए नौका परिचालन का निर्णय लिया गया है. 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष दिनेश साव ने कहा कि डैम में नौका परिचालन में असुविधा होती है, तो इस मामले में सांसद और विधायक तैयार हैं. पर्यटक के आगमन से कई लोगों को रोजगार मिलता है. राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि काल्टू चक्रवर्ती ने कहा कि बुरुडीह के आसपास लाइट को शीघ्र ठीक कराया जाये.
डैम के आसपास कई विकास कार्य होंगे
लघु वितरणी प्रमंडल संख्या दस के सहायक अभियंता उदय प्रताप सिंह ने कहा कि डैम के आसपास अभी कई कार्य होना बाकी है. सभी कार्य होने के बाद ही समिति को व्यवस्था को जिम्मेदारी देनी है. बैठक में कार्यपालक दंडाधिकारी देवेंद्र कुमार दास, थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह, प्रभारी बीएओ पतीत पावन घोष उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola