ग्रामीणों ने सीओ से लिखित माफी मांगी, वापस होगा केस

Updated at : 29 Nov 2017 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सीओ से लिखित माफी मांगी, वापस होगा केस

अनाज नहीं मिलने की जांच करने गयीं सीओ का हुआ था घेराव चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत का मामला चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के ग्रामीणों ने अनाज नहीं मिलने की शिकायत पर जांच करने बीते 6 अक्तूबर को पहुंची प्रीति केरकेट्टा का घेराव किया था. इस मामले में सीओ के बयान पर […]

विज्ञापन

अनाज नहीं मिलने की जांच करने गयीं सीओ का हुआ था घेराव

चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत का मामला
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के ग्रामीणों ने अनाज नहीं मिलने की शिकायत पर जांच करने बीते 6 अक्तूबर को पहुंची प्रीति केरकेट्टा का घेराव किया था. इस मामले में सीओ के बयान पर नौ लोगों पर थाना में नामजद मामला दर्ज किया गया था. मंगलवार को उप प्रमुख रंजीत गोप और जिप सदस्य शिव चरण हांसदा के नेतृत्व में आरोपी लाभुक अंचल कार्यालय पहुंचे. उन्होंने सीओ से माफी मांगी. सीओ को लिखित माफी नामा दिया. लाभुकों ने कहा कि उनसे गलती हुई थी.
आगे से वे ऐसा नहीं करेंगे. सीओ प्रीति केरकेट्टा ने कहा कि ग्रामीणों ने उन्हें माफी नामा देकर केस हटाने की मांग की है. ग्रामीणों की मांग पर वे थाना को लिखित आवेदन देकर केस हटाने को कहेंगी. घटना में डमन चंद्र गोप, साधन गोप, नेत्रा गोप, छोटु गोप, पानो गोप, लक्ष्मी गोप, ललिन गोप, सरस्वती गोप और सली गोप पर मामला दर्ज हुआ था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola