ढाई लीटर केरोसिन के लिए 44 किमी जाना पड़ेगा लाभुकों को

घाटशिला : घाटशिला में आपूर्ति विभाग की लापरवाही के कारण लाभुक परेशान हैं. पिछले दिनों बने राशन कार्ड को लेकर उपभोक्ता परेशान हैं. उपभोक्ताओं का आरोप है कि उनका घर धरमबहाल, पांच पांडव, गालूडीह और बड़ाखुर्शी में है. धरमबहाल और पांच पांडव के लाभुकों को केरोसिन और चावल लेने के लिए जन वितरण प्रणाली की […]
घाटशिला : घाटशिला में आपूर्ति विभाग की लापरवाही के कारण लाभुक परेशान हैं. पिछले दिनों बने राशन कार्ड को लेकर उपभोक्ता परेशान हैं. उपभोक्ताओं का आरोप है कि उनका घर धरमबहाल, पांच पांडव, गालूडीह और बड़ाखुर्शी में है. धरमबहाल और पांच पांडव के लाभुकों को केरोसिन और चावल लेने के लिए जन वितरण प्रणाली की दुकान बांकी में तय किया गया है.
इसके लिए लाभुक को 22 किमी जाना पड़ेगा. विदित हो कि गालूडीह से फूलडुंगरी की दूरी 10 किलोमीटर है. फूलडुंगरी से बांकी की दूरी लगभग 12 किलोमीटर है. लाभुक को चावल और केरोसिन लेने के लिए आने और जाने में 44 किमी दूरी तय करनी पड़ेगी. करीब 30 से अधिक उपभोक्ताओं की राशन दुकान बांकी पंचायत में है. इस स्थिति में लाभुक परेशान हैं. शुक्रवार को लाभुक इसकी शिकायत लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पास गये. एमओ कार्यालय में एमओ नहीं थे. लाभुकों के साथ झामुमो नेता भी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




