गालूडीह. खड़ियाकॉलोनी- खीरकनाली के बीच पुलिया के पास हुई दुर्घटना

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के खड़ियाकॉलोनी- खीरकनाली के बीच पुलिया के पास शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे एक कंटेनर (यूपी 78 बीटी/ 8750) अनियंत्रित होकर हाइवे के बीचों बीच पलट गया. इससे हाइवे पूरी तरह जाम हो गया. कंटेनर पलटने के कारण वाहन पास करने का रास्ता नहीं बचा था. सुबह चार बजे […]
गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के खड़ियाकॉलोनी- खीरकनाली के बीच पुलिया के पास शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे एक कंटेनर (यूपी 78 बीटी/ 8750) अनियंत्रित होकर हाइवे के बीचों बीच पलट गया. इससे हाइवे पूरी तरह जाम हो गया. कंटेनर पलटने के कारण वाहन पास करने का रास्ता नहीं बचा था. सुबह चार बजे से सुबह आठ बजे तक एनएच जाम रहा.
इस दौरान एनएच के दोनों छोर में वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सूचना पाकर पुलिस पहुंची. फोरलेन का काम करने वाली ठेका कंपनी को सूचित कर पोकलेन मंगाया गया. यहां डायवर्सन सड़क बनायी गयी. इसके बाद हाइवे जाम मुक्त हुआ. डायवर्सन से होकर वाहन आर-पार हो रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




