बहरागोड़ा के बालिका मध्य विद्यालय का हाल
Updated at : 18 Nov 2017 4:55 AM (IST)
विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के बीआरसी से सटे बालिका मध्य विद्यालय में पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थी जर्जर भवन में जान जोखिम में डाल कर पढ़ाई करते हैं. बारिश होने पर कक्षाओं में पानी चूता है. इस दौरान कक्षाएं स्थगित करनी पड़ती है. या विद्यार्थियों को अध्यापक कक्ष में बैठाया जाता है. विद्यालय के विद्यार्थी […]
विज्ञापन
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के बीआरसी से सटे बालिका मध्य विद्यालय में पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थी जर्जर भवन में जान जोखिम में डाल कर पढ़ाई करते हैं. बारिश होने पर कक्षाओं में पानी चूता है. इस दौरान कक्षाएं स्थगित करनी पड़ती है. या विद्यार्थियों को अध्यापक कक्ष में बैठाया जाता है. विद्यालय के विद्यार्थी व शिक्षक कई साल से भवन की मांग कर रह हैं. अभी तक कोई पहल नहीं हुई है.
विद्यालय में सिर्फ दो क्लास रूम है. एक से पांच तक के बच्चों के जर्जर कमरों में पढ़ाया जाता है. छत से छड़ निकल आयी है. छत कभी भी ध्वस्त हो सकती है. स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या 196 है. प्रधानाध्यापक धर्म पद बेहरा ने कहा कि भवन के लिए विभाग को कई बार सूचित किया गया. अभी तक कोई पहल नहीं हुई है. बीइइओ विनय कुमार दूबे ने कहा कि फंड की कमी से भवन नहीं बना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




