बांकी के 60 लाभुकों को अक्तूबर से राशन नहीं

घाटशिला : प्रखंड की बांकी पंचायत के 60 लाभुकों को अक्तूबर माह से राशन नहीं मिल रहा है. शुक्रवार को लाभुक प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी फिलिप आनंद कुमार एक्का से मिलने कार्यालय गये थे, लेकिन कार्यालय में उपस्थित नहीं होने कारण उन्हें लाभुकों से दूरभाष पर बातचीत की. झामुमो नेता रामदास हांसदा, बांकी के पंचायत समिति […]
घाटशिला : प्रखंड की बांकी पंचायत के 60 लाभुकों को अक्तूबर माह से राशन नहीं मिल रहा है. शुक्रवार को लाभुक प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी फिलिप आनंद कुमार एक्का से मिलने कार्यालय गये थे, लेकिन कार्यालय में उपस्थित नहीं होने कारण उन्हें लाभुकों से दूरभाष पर बातचीत की. झामुमो नेता रामदास हांसदा, बांकी के पंचायत समिति सदस्य खुदी राम हांसदा ने बताया कि बांकी में 60 लाभुक हैं, जिन्हें अक्तूबर माह से राशन नहीं मिला है. राशन दुकानदार हरि पदो सोरेन द्वारा राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है.
एमओ ने डीलर को निर्देश दिया कि तत्काल ऑनलाइन के बजाय ऑफलाइन लाभुकों को राशन व केरोसिन का वितरण किया जाये. दुकानदार हरि पदो सोरेन ने बताया कि दूसरे दुकान में लाभुकों का हस्तानांतरण कर दिया गया है. इसके कारण परेशानी हुई है. इस मौके पर हेमंत शेखर, बबलू महंती, अशोक मानकी, सुखदेव महतो, यदुनाथ हांसदा, दुली हांसदा, लखिंद्र कालिंदी समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




