गालूडीह : छह लाख गबन मामले में जांच शुरू

गालूडीह : गालूडीह बराज हिंदी मध्य विद्यालय में चहारदीवारी और किचेन शेड की योजना की राशि से करीब छह लाख एक हजार की राशि गबन मामले में पुलिसिया जांच शुरू हो गयी है. गुरुवार को इस मामले में पुलिस ने बीइइओ बैद्यनाथ प्रधान से बयान लिया. जानकारी हो कि विगत दिनों जिला शिक्षा अधीक्षक के […]
गालूडीह : गालूडीह बराज हिंदी मध्य विद्यालय में चहारदीवारी और किचेन शेड की योजना की राशि से करीब छह लाख एक हजार की राशि गबन मामले में पुलिसिया जांच शुरू हो गयी है. गुरुवार को इस मामले में पुलिस ने बीइइओ बैद्यनाथ प्रधान से बयान लिया. जानकारी हो कि विगत दिनों जिला शिक्षा अधीक्षक के आदेश पर बीइइओ ने गालूडीह थाना में बराज हिंदी मवि के निलंबित प्रभारी प्रधानाध्यापक सत्येंद्र नारायण राय, ग्राशिस और एसएमसी के पूर्व अध्यक्ष हाराधन सिंह और अर्जुन देवगम के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




