बहरागोड़ा : गंधानाटा में झामुमो का सम्मान समारोह, कुणाल षाड़ंगी ने कहा

Updated at : 17 Nov 2017 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
बहरागोड़ा : गंधानाटा में झामुमो का सम्मान समारोह, कुणाल षाड़ंगी ने कहा

चाकुलिया : बहरागोड़ा के गंधानाटा स्थित विधायक कुणाल षाड़ंगी के पैतृक आवास में गुरुवार को झामुमो का स्वागत समारोह आयोजित हुआ. मौके पर चाकुलिया एवं बहरागोड़ा प्रखंड कमल क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों का स्वागत विधायक ने माला पहना कर किया. मौके पर विधायक ने कहा कि कमल क्लब के सदस्य गांवों में खेल […]

विज्ञापन

चाकुलिया : बहरागोड़ा के गंधानाटा स्थित विधायक कुणाल षाड़ंगी के पैतृक आवास में गुरुवार को झामुमो का स्वागत समारोह आयोजित हुआ. मौके पर चाकुलिया एवं बहरागोड़ा प्रखंड कमल क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों का स्वागत विधायक ने माला पहना कर किया. मौके पर विधायक ने कहा कि कमल क्लब के सदस्य गांवों में खेल के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों को भी निभायें. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में युवाओं की भागीदारी अहम है.

राज्य की दिशा-दशा बदलने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है. युवा राजनीति में आयें. तभी परिवर्तन आयेगा. विधायक ने कहा कि बहरागोड़ा विस में कमल क्लब के गठन में भाजपा के कुछ लोगों ने राजनीति करने का प्रयास किया, लेकिन वे कामयाब नहीं हुए. उन्होंने कहा कि भाजपा के पास युवाओं के उत्थान के लिए कोई ठोस नीति नहीं है. मोमेंटम झारखंड के नाम पर राज्य सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. समारोह को जिप सदस्य शिव चरण हांसदा, अर्जुन पुर्ति, आदित्य प्रधान, मनोरंजन महतो, श्याम मांडी आदि ने भी संबोधित किया. समारोह में पंसस दासो हेंब्रम,

मुखिया जादू नाथ सोरेन, दीपक बारिक, गोविंद हेंब्रम, ठाकुर दास गोप, रंजीत गोप, राजेश नमाता, देवकुमार मंडल, कालीचरण टुडू, धनेश्वर मुर्मू, बबलू मुर्मू, सहदेव गोप, भारती गोस्वामी समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे. समारोह का संचालन गोपन परिहारी ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola