दिवंगत प्राचार्य एसके पांडेय की याद में रो पड़े शिक्षक व विद्यार्थी

बहरागोड़ा के टीपीएस डीएवी में शोकसभा बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के तारा पदो षाड़ंगी डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य शशिकांत पांडेय की 15 नवंबर को सड़क दुर्घटना में मौत से विद्यालय परिवार मर्माहत है. गुरुवार को विद्यालय में शोकसभा कर दिवंगत प्राचार्य को शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थियों ने श्रद्धांजलि दी. उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि […]
बहरागोड़ा के टीपीएस डीएवी में शोकसभा
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के तारा पदो षाड़ंगी डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य शशिकांत पांडेय की 15 नवंबर को सड़क दुर्घटना में मौत से विद्यालय परिवार मर्माहत है. गुरुवार को विद्यालय में शोकसभा कर दिवंगत प्राचार्य को शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थियों ने श्रद्धांजलि दी. उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. दो मिनट का मौन धारण कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. शिक्षक अनंत प्रधान ने शांति पाठ कराया. शोकसभा में शिक्षक-शिक्षिका व सैकड़ों विद्यार्थी रो पड़े. उनकी आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे.
मौके पर जवाहर नवोदय विद्यालय के उप प्राचार्य आरजी राम ने कहा कि एसके पांडेय का निधन शिक्षा जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है. वे शिक्षकों के लिए एक आदर्श थे. शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए एसके पांडेय हमेशा याद किये जायेंगे. शोक सभा के बाद स्कूल में छुट्टी दे दी गयी. इसके बाद सभी शिक्षक उनके अंतिम दर्शन के लिए जमशेदपुर के गोविंदपुर रवाना हो गये. शौक सभा में शिक्षक लोकनाथ साव, एसएस दास, सम्राट भद्र,, सुभाशीष गिरी, निखलेश साव, राम बहादुर पाठक, शिक्षिका श्वेता सिंह, श्रुती शर्मा, एचएच मिश्रा समेत विद्यार्थी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




