प्रतियोगिता परीक्षा के लिए पुस्तकों की होगी व्यवस्था
Updated at : 17 Nov 2017 6:03 AM (IST)
विज्ञापन

तेंतला पंचायत करियर क्लासेस का उद्घाटन, बोली मेनका पोटका : पोटका प्रखंड के तेंतला पंचायत भवन में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए मैट्रिक पास छात्र-छात्राओं के लिए तेंतला पंचायत करियर क्लासेस ( नि:शुल्क कोचिंग सेंटर) का उदघाटन किया गया. वहीं कमल क्लब तेंतला पंचायत की ओर से फुटबॉल, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी […]
विज्ञापन
तेंतला पंचायत करियर क्लासेस का उद्घाटन, बोली मेनका
पोटका : पोटका प्रखंड के तेंतला पंचायत भवन में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए मैट्रिक पास छात्र-छात्राओं के लिए तेंतला पंचायत करियर क्लासेस ( नि:शुल्क कोचिंग सेंटर) का उदघाटन किया गया. वहीं कमल क्लब तेंतला पंचायत की ओर से फुटबॉल, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक मेनका सरदार एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायती राज पदाधिकारी (डीपीआरओ) डॉ रजनीकांत मिश्र, पोटका के बीडीओ प्रभाष चंद्र दास, थाना प्रभारी अरविंद प्रसाद यादव, कृषि उत्पादन बाजार समिति परसुडीह के सचिव संजय कच्छप उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया दीपांतरी सरदार ने किया. यहां करियर क्लासेस नि:शुल्क चलेगा. पुस्तक की व्यवस्था पंचायत द्वारा की जायेगी.
विधायक मेनका सरदार ने कहा कि छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए पंचायत की ओर से जो पहल की गयी है, वह सराहनीय है. कैरियर क्लासेस के लिए जो भी पुस्तक की आवश्यकता होगी, वह पूरा करेंगी. डीपीआरओ डॉ रजनीकांत मिश्र ने कहा कि इससे निश्चित रूप से यहां के लोगों को फायदा होगा. मुखिया दीपांतरी सरदार ने कहा कि यहां के छात्र-छात्राएं आगे बढ़े और सफलता के उस बुलंदी को छुएं, जो हर किसी की तमन्ना रहती है.
मौके पर बहरागोड़ा कॉलेज के प्रो आइ पासवान, उपमुखिया अशोक गोप, वार्ड सदस्य तुलसी मुर्मू, राजेश नायक, गुरुचरण सिंह, समाजसेवी अनिरुद्ध गोप, गुणधर सिंह, प्रमोद कुमार, रोविन मुर्मू, मनोज कुमार सिन्हा, अमृत माझी, श्यामचरण सरदार, राजेश्वर माझी, विकास भकत, लाल सरदार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




