ट्रेलर से टकरायी कार डीएवी प्राचार्य की मौत

Updated at : 16 Nov 2017 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेलर से टकरायी कार डीएवी प्राचार्य की मौत

बहरागोड़ा : एनएच 33 पर दुर्घटना बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के केशरदा के पास एनएच 33 पर बुधवार को भोर में हुई एक सड़क दुर्घटना में बहरागोड़ा टीपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य एसके पांडेय (शशि कुमार पांडेय, 57 वर्ष) की मौत हो गयी और चालक शत्रुध्न महतो गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राचार्य 15 […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : एनएच 33 पर दुर्घटना

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के केशरदा के पास एनएच 33 पर बुधवार को भोर में हुई एक सड़क दुर्घटना में बहरागोड़ा टीपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य एसके पांडेय (शशि कुमार पांडेय, 57 वर्ष) की मौत हो गयी और चालक शत्रुध्न महतो गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राचार्य 15 नवंबर को एनडी ग्रोवर जयंती समारोह में शामिल होने रांची जा रहे थे.
एसके पांडेय की मारुति वैन ने एनएच पर खड़े एक ट्रेलर को पीछे से जोरदार धक्का मार दिया. वैन के आगे भाग के परखचे उड़ गये. दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया. वहां से उन्हें टीएमएच रेफर किया गया. प्राचार्य एसके पांडेय ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. मूल रूप से छपरा निवासी एसके पांडेय जमशेदपुर में रहते थे. फिलहाल वे बहरागोड़ा में एक किराया के मकान रहते थे.
एनडी ग्रोवर जयंती समारोह में भाग लेने रांची जा रहे थे प्राचार्य
गंभीर रूप से जख्मी प्राचार्य तथा चालक को सीएचसी लाया गया
सीएची से हुए टीएमएच रेफर
प्राचार्य ने रास्ते में दम तोड़ा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola