सामने से आ रहे वाहन की लाइट के कारण कार चालक ने ट्रेलर में ठोका
Updated at : 16 Nov 2017 5:24 AM (IST)
विज्ञापन

बहरागोड़ा. गिरे बाइक सवार को देखने के लिए चालक ने राेका था ट्रेलर रांची जा रहे बहरगोड़ा डीएवी प्राचार्य की कार ने ट्रेलर में पीछे से मारी टक्कर, प्राचार्य की मौत, चालक जख्मी बहरागोड़ा, जमशेदपुर : प्राचार्य एसके पांडेय मारुति वैन नंबर जेएच 05 एवाई- 9359 से रांची जा रहे थे. बुंडू निवासी वैन चालक […]
विज्ञापन
बहरागोड़ा. गिरे बाइक सवार को देखने के लिए चालक ने राेका था ट्रेलर
रांची जा रहे बहरगोड़ा डीएवी प्राचार्य की कार ने ट्रेलर में पीछे से मारी टक्कर, प्राचार्य की मौत, चालक जख्मी
बहरागोड़ा, जमशेदपुर : प्राचार्य एसके पांडेय मारुति वैन नंबर जेएच 05 एवाई- 9359 से रांची जा रहे थे. बुंडू निवासी वैन चालक शत्रुध्न महतो वैन चला रहा था. केशरदा के पास एनएच के किनारे बाइक सवार नारायणडीह निवासी सीमल हेंब्रम गिरा हुआ था. बाइक सवार को गिरे देख जमशेदपुर की ओर जा रहे ट्रेलर नंबर एनएल 01 के 7217 के चालक ने ट्रेलर को खड़ा कर दिया. ट्रेलर खड़ा कर चालक जख्मी सीमल हेंब्रम को देखने लगा. इसी बीच मारूति वैन आ गयी. आगे से किसी वाहन की लाइट वैन चालक की आंखों पर पड़ी.
मारुति वैन ने ट्रेलर को पीछे से जोरदार धक्का मार दिया. वैन के आगे के भाग के परखचे उड़ गये तथा वैन पर सवार एसके पांडेय और चालक शत्रुध्न महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद ट्रेलर का चालक ट्रेलर छोड़ कर भाग गया.
मुखिया पानसरी हांसदा के सहयोग से थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह तथा एसआइ संजय कुमार ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया. यहां से दोनों को टीएमएच रेफर किया गया. रास्ते में प्राचार्य एसके पांडेय ने दम तोड़ दिया. सूचना पाकर विधायक कुणाल षाड़ंगी टीएमएच पहुंचे. प्राचार्य एसके पांडेय की मौत से बहरागोड़ा में शोक की लहर है.
2012 में टीपीएस डीएवी में योगदान दिया था शशि पांडेय ने : मूल रूप से छपरा निवासी एसके पांडेय छोटा गोविंदपुर के कैलाशनगर, जमशेदपुर में रहते थे. फिलहाल वे बहरागोड़ा में एक किराया के मकान में पत्नी ज्योति पांडेय तथा पुत्र दयाल कुमार पांडेय के साथ रहते थे. एक बेटी खुशबू कोलकाता में सीए की पढ़ाई कर रही है जबकि दूसरी बेटी ज्योति शंकर नेत्रालय में काम करती है. उनका बेटा ऋषि कक्षा दसवीं का छात्र है. एसके पांडेय विगत 21 वर्षों से डीएवी से जुड़े हैं.
प्राचार्य के रूप में पहला योगदान चाईबासा के एसजे डीएवी में 1996 में दिया था. बहरागोड़ा के टीपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में उन्होंने एक सितंबर 2012 को प्राचार्य के रूप में योगदान किया था. मृदूभाषी और सरल स्वभाव के एसके पांडेय बहरागोड़ा में काफी लोकप्रिय थे.
डीएवी के निदेशक पहुंचे टीएमएच : घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएवी रांची जोन के निदेशक एसके लूथरा सहित कई प्राचार्य टीएमएच पहुंचे. टीएमएच से आकर सभी शशिकांत पांडेय के परिजनों से मिले. उसके बाद घायल चालक का हाल जाना. निदेशक के साथ बिष्टुपुर डीएवी की प्राचार्या प्रज्ञा सिंह, एनआइटी डीएवी के प्राचार्य ओपी मिश्रा सहित अन्य टीएमएच पहुंचे थे.
प्राचार्य की मौत से शोक में डूबा बहरागोड़ा
केशरदा के पास एनएच 33 पर दुर्घटना में बहरागोड़ा के तारा पदो षाड़ंगी डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य शशि कुमार पांडेय (57) की मौत से बहरागोड़ा शोक में डूब गया. उन्होंने इस विद्यालय में शिक्षा को एक नया आयाम दिया. एसके पांडेय वक्त के पाबंद थे. मूल रूप से छपरा के निवासी एसके पांडेय का परिवार जमशेदपुर के गोविंदपुर में रहता है. बहरागोड़ा में वे एक किराये के मकान में अपनी पत्नी व पुत्र के साथ रहते थे. एसके पांडेय के निधन से बहरागोड़ा की शिक्षा को अपूर्णनीय क्षति हुई है.
एसके पांडेय के निधन से न सिर्फ डीएवी स्कूल को वरन यहां के शिक्षा जगत को अपूर्णनीय क्षति हुई है. उनके निधन से विद्यालय परिवार सदमे है.
– डॉ बीनी षाड़ंगी, अध्यक्ष, टीपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल, बहरागोड़ा.
– कुणाल षाड़ंगी, विधायक, बहरागोड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




