कक्षा में नहीं थे शिक्षक, झगड़ रहे थे विद्यार्थी घाटशिला

घाटशिला : घाटशिला के बीडीओ संजय पांडेय ने सोमवार को विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया. मारवाड़ी हिंदी मध्य विद्यालय में राष्ट्रीय एचीवमेंट सर्वे की चल रही परीक्षा का जायजा लिया. सातवीं के क्लास रूम में शिक्षक नहीं थे. विद्यार्थी मारपीट कर रहे थे. इसी दौरान बीडीओ पहुंच गये. उन्होंने विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी […]
घाटशिला : घाटशिला के बीडीओ संजय पांडेय ने सोमवार को विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया. मारवाड़ी हिंदी मध्य विद्यालय में राष्ट्रीय एचीवमेंट सर्वे की चल रही परीक्षा का जायजा लिया. सातवीं के क्लास रूम में शिक्षक नहीं थे. विद्यार्थी मारपीट कर रहे थे. इसी दौरान बीडीओ पहुंच गये. उन्होंने विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी को फटकार लगायी. बीडीओ को बताया कि शिक्षक रवींद्र नाथ सोरेन स्कूल से संबंधित सामान लाने गये थे. जयंती कुमारी को बुलाया गया. इसी दौरान दूसरी घंटी शुरू हुई. बीडीओ ने इस मामले में प्रधानाध्यापिका, शिक्षक व शिक्षिका से लिखित स्पष्टीकरण मांगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




