12 बजे तक डॉक्टर नदारद, ओपीडी में कराह रहे थे मरीज
Updated at : 14 Nov 2017 6:20 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरिया : डुमरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गयी है. सोमवार को सीएचसी के ओपीडी में 12 बजे तक कोई चिकित्सक मौजूद नहीं थे. इस कारण नौ बजे से 12 बजे तक ओपीडी में मरीजों का इलाज नहीं हो पाया. इसकी जानकारी सिविल सर्जन को दी गयी है. ओपीडी में चिकित्सक […]
विज्ञापन
डुमरिया : डुमरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गयी है. सोमवार को सीएचसी के ओपीडी में 12 बजे तक कोई चिकित्सक मौजूद नहीं थे. इस कारण नौ बजे से 12 बजे तक ओपीडी में मरीजों का इलाज
नहीं हो पाया. इसकी जानकारी सिविल सर्जन को दी गयी है. ओपीडी में चिकित्सक नहीं होने की खबर पाकर बीडीओ मृत्युंजय कुमार और प्रमुख बसंती मुर्मू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे.
स्वास्थ्य कर्मियों से पूछताछ की. प्रभारी डीसी मुर्मू से बात की. उन्होंने बताया कि वे जिले में सिविल सर्जन के यहां बैठक में भाग लेने जा रहे हैं. प्रभारी डीसी मुर्मू ने बताया कि सोमवार को ओपीडी में डॉ साइबा सोरेन की ड्यूटी है. वे 12 बजे के बाद सीएचसी पहुंचे हैं. यहां पांच चिकित्सक पदस्थापित हैं. एक चिकित्सक डॉ श्याम सोरेन 12 नवंबर से घाघीडीह जेल में प्रतिनियुक्ति पर हैं. चिकित्सक सीएचसी में नहीं रहने के कारण यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर पड़ने लगा है.
डुमरिया सीएचसी की चिकित्सा व्यवस्था चरमरायी
बीडीओ व प्रमुख ने अस्पताल का किया निरीक्षण
बैठक में भाग लेने गये थे सीएचसी प्रभारी
चिकित्सक की कमी का रोना रोया, जिनकी ड्यूटी थी वे 12 बजे के बाद पहुंचे
जमुआ स्वास्थ्य केंद्र में संवेदक का कब्जा एएनएम पदस्थापित हैं लेकिन आती नहीं
चाकुलिया. एक साल से सीमेंट का गोदाम बना है केंद्र, ग्रामीणों में आक्रोश
केंद्र के पंखे व बिजली का संवेदक कर रहा उपयोग
स्वास्थ्य केंद्र का ग्रामीणों को नहीं मिल रहा लाभ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




