लक्ष्य 401, अबतक 113 पीएम आवास ही पूर्ण हुए

मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है. प्रखंड में 401 पीएम आवासों में अब तक 113 आवास निर्माण पूरा किया गया है. सुरदा पंचायत में 15 आवास में 12 आवास निर्माण का काम पूरा कर लिया गया है. पंचायत के बाड़ाघाट गांव में लाखिया टुडू के आवास […]
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है. प्रखंड में 401 पीएम आवासों में अब तक 113 आवास निर्माण पूरा किया गया है. सुरदा पंचायत में 15 आवास में 12 आवास निर्माण का काम पूरा कर लिया गया है. पंचायत के बाड़ाघाट गांव में लाखिया टुडू के आवास का गृह प्रवेश किया गया.
मौके पर पंचायत की मुखिया शांति हांसदा, बीडीओ संतोष गुप्ता, जिला समन्वयक सागर कुमार गौतम, पंचायत सचिव नव कुमार राय एवं लाभुक के परिवार उपस्थित थे. सुरदा पंचायत के ऊपरबांधा में लखी कांत पाल के पीएम आवास का गृह प्रवेश हुआ. बीडीओ के अनुसार फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत धोबनी पंचायत, बेनाशोल पंचायत में कई लाभुकों के प्रधानमंत्री आवासों का गृह प्रवेश कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




