मुसाबनी माइंस अस्पताल चालू करने की घोषणा से लोगों में खुशी

मुसाबनी : वर्षों से बंद मुसाबनी माइंस अस्पताल को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जल्द चालू करने की घोषणा की है. इसका मुसाबनी प्रखंड के लोगों ने स्वागत किया है. बंद अस्पताल फिर से चालू करने व नर्सिंग प्रशिक्षण कॉलेज खोलने में मेडिट्रिना अस्पताल ने रुचि दिखायी है. सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयास से पिछले […]
मुसाबनी : वर्षों से बंद मुसाबनी माइंस अस्पताल को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जल्द चालू करने की घोषणा की है. इसका मुसाबनी प्रखंड के लोगों ने स्वागत किया है. बंद अस्पताल फिर से चालू करने व नर्सिंग प्रशिक्षण कॉलेज खोलने में मेडिट्रिना अस्पताल ने रुचि दिखायी है. सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयास से पिछले दिनों मेडिट्रिना अस्पताल के एमडी डॉ प्रताप कुमार के नेतृत्व में एक दल ने बंद माइंस अस्पताल का निरीक्षण किया था. उक्त दल ने 300 बेड का अस्पताल के साथ-साथ नर्सिंग ट्रेनिंग कॉलेज खोलने को लेकर पूर्व में मुख्यमंत्री से रांची में वार्ता करने की जानकारी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




