सरकार जमीन अधिग्रहण प्रस्ताव वापस ले वरना राशन, केरोसिन व अन्य लाभ नहीं लेंगे
Updated at : 11 Nov 2017 3:40 AM (IST)
विज्ञापन

धालभूमगढ़ : पावड़ा-नरसिंहगढ़ पंचायत के रुआशोल गांव में शुक्रवार को ग्राम प्रधान लखन हेंब्रम की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई. इसमें धालभूमगढ़ में प्रस्तावित एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण पर चर्चा की गयी. ग्रामसभा में निर्णय लिया गया कि जबतक सरकार प्रस्तावित एयरपोर्ट बनाने के लिए रुआशोल और दूधचुआ मौजा से भूमि अधिग्रहण खारिज नहीं करती […]
विज्ञापन
धालभूमगढ़ : पावड़ा-नरसिंहगढ़ पंचायत के रुआशोल गांव में शुक्रवार को ग्राम प्रधान लखन हेंब्रम की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई. इसमें धालभूमगढ़ में प्रस्तावित एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण पर चर्चा की गयी. ग्रामसभा में निर्णय लिया गया कि जबतक सरकार प्रस्तावित एयरपोर्ट बनाने के लिए रुआशोल और दूधचुआ मौजा से भूमि अधिग्रहण खारिज नहीं करती है तब तक ग्रामीण चावल, केरोसिन, नमक और चीनी का
उठाव नहीं करेंगे. गांव के बुजुर्ग
वृद्धा पेंशन का लाभ नहीं लेंगे. प्रधानमंत्री आवास योजना की रकम बैंक से निकासी नहीं करेंगे. ग्रामीण अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ
नहीं लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




