घाटशिला : परिवार की खुशहाली के लिए मां विपत्तारिणी की पूजा

घाटशिला : घाटशिला में शनिवार को श्रद्धापूर्वक मां विपत्तारिणी की पूजा गयी गयी. श्रद्धालुअों ने उपवास रख कर परिवार की मंगल कामना को लेकर मां विपत्तारणी की पूजा की. पूजा बाद पुजारी से कथा सुनीं. मालूम हो कि मां विपत्तारिणी की पूजा 27 जून को भी हुई थी. जानकारी हो कि मां विपत्तारिणी की पूजा […]
घाटशिला : घाटशिला में शनिवार को श्रद्धापूर्वक मां विपत्तारिणी की पूजा गयी गयी. श्रद्धालुअों ने उपवास रख कर परिवार की मंगल कामना को लेकर मां विपत्तारणी की पूजा की. पूजा बाद पुजारी से कथा सुनीं. मालूम हो कि मां विपत्तारिणी की पूजा 27 जून को भी हुई थी. जानकारी हो कि मां विपत्तारिणी की पूजा दो दिन होती है.
मां की पूजा में तेरह तरह के फल और फूल लगते हैं. इसके बाद ही मां की पूजा की जाती है. पूजा के दिन श्रद्धालु उपवास रखते हैं. जब तक मां को पुष्पांजलि अर्पित नहीं करते हैं और प्रसाद ग्रहण नहीं कर लेते हैं. घाटशिला के कॉलेज रोड निवासी जयदेव मुखर्जी और स्व अशोक घटक के घर में मां विपत्तारिणी की पूजा मूर्ति स्थापित कर की जा रही है. मां की पूजा श्रद्धालु लीन हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




