पूजा के लिए जुटते हैं झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा के श्रद्धालु
Updated at : 30 Jun 2017 5:29 AM (IST)
विज्ञापन

2 जुलाई को पास में ही बड़ाघाट मेला आयोजित होगा बाइक के लिए मेरी पुत्री की हत्या की गयी : पिता चाकुलिया : बहरागोड़ा थानांतर्गत वृंदावनपुर के आमडिगा निवासी आशीष देहुरी की पत्नी रूपा देहुरी (24) आत्महत्याकांड अब हत्याकांड में तब्दील होगा. पश्चिम बंगाल के जेनाडाही निवासी मृतका के पिता चित्तरंजन खामराई ने थाना में […]
विज्ञापन
2 जुलाई को पास में ही बड़ाघाट मेला आयोजित होगा
बाइक के लिए मेरी पुत्री की हत्या की गयी : पिता
चाकुलिया : बहरागोड़ा थानांतर्गत वृंदावनपुर के आमडिगा निवासी आशीष देहुरी की पत्नी रूपा देहुरी (24) आत्महत्याकांड अब हत्याकांड में तब्दील होगा. पश्चिम बंगाल के जेनाडाही निवासी मृतका के पिता चित्तरंजन खामराई ने थाना में लिखित आवेदन देकर कहा है कि उनकी पुत्री ने आत्महत्या नहीं की. दहेज के लिए उसकी हत्या की गयी. वहीं मामले को आत्महत्या का रंग दिया गया.
आवेदन में चित्तरंजन खामराई ने कहा है कि दो साल पूर्व उन्होंने अपनी बेटी रूपा की शादी आशीष देहुरी से की. शादी के कुछ दिनों बाद से ससुराल पक्ष के लोग मोटर साइकिल की मांग करने लगे. मना करने पर उनकी बेटी से आशीष और उसकी मां मारपीट करते थे. छह माह पूर्व मां और बेटे ने रूपा व उसके पुत्र को घर से निकाल दिया था. उन्होंने दावा किया है कि उनकी बेटी की हत्या की गयी है. रूपा के सिर पर गहरे जख्म के निशान थे. थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि मामला संदिग्ध है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ होगी.
रूपा देहुरी आत्महत्या कांड अब हत्या में तब्दील होगा
महिला के पिता ने थाने में लिखित शिकायत की
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




