खेतों में पानी पहुंचाने को किसानों ने बनाया चेकडैम
Updated at : 30 Jun 2017 5:27 AM (IST)
विज्ञापन

बालू भरी बोरियाें से पानी का रास्ता मोड़ रहे ग्रामीण इससे दो हजार हेक्टेयर भूमि पर हो सकेगी खेती मुसाबनी : सुरदा पंचायत के बारुनिया के किसान श्रमदान से चेकडैम मरम्मत कर रहे हैं. ग्राम प्रधान यश मार्डी के नेतृत्व में बारुनिया के किसान गुरुवार की सुबह से सुरदा नाले का पानी सिंचाई नाले से […]
विज्ञापन
बालू भरी बोरियाें से पानी का रास्ता मोड़ रहे ग्रामीण
इससे दो हजार हेक्टेयर भूमि पर हो सकेगी खेती
मुसाबनी : सुरदा पंचायत के बारुनिया के किसान श्रमदान से चेकडैम मरम्मत कर रहे हैं. ग्राम प्रधान यश मार्डी के नेतृत्व में बारुनिया के किसान गुरुवार की सुबह से सुरदा नाले का पानी सिंचाई नाले से खेतों तक पहुंचाने के लिए बालू भरी बोरियों का अस्थायी बांध बनाने में जुटे थे. पिछले वर्ष की बारिश से 1985 में निर्मित चेकडैम का गार्डवाल टूट गया था. इससे सिंचाई में परेशानी हो रही थी. ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने बैठक कर चेकडैम मरम्मत का निर्णय लिया. किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र की कार्यक्रम समन्वयक डॉ आरती वीणा एक्का का सहयोग मिला.
निकरा गांव बारुनिया के किसानों को पानी का प्रवाह मोड़ने के लिए डॉ एक्का ने प्लास्टिक की बोरियां मुहैया करायी. श्रमदान में जुटे किसान प्लास्टिक की बोरी में बालू भर कर नाले के पानी का प्रवाह को मोड़ने में जुटे हैं. यश मार्डी ने कहा उक्त चेकडैम से बारुलिया, लावकेशरा, बाड़ाघाट, मेढ़िया, सुरदा मौजा के करीब दो हजार हेक्टेयर खेत में सिंचाई होती है. इससे क्षेत्र के किसान खरीफ के साथ रबी में खेती करते हैं. चेकडैम का गार्डवाल मरम्मत के लिए विधायक तथा पंचायत के मुखिया से कई बार गुहार लगायी गयी, लेकिन कोई पहल नहीं हुई. श्रमदान में ठाकुर दास सोरेन, सुपाई मुर्मू, श्याम चरण टुडू, बलराम मार्डी, मंगल सोरेन, शंकर कर्मकार समेत अनेक किसान जुटे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




