घाटशिला : बद्रीनाथ-केदारनाथ की यात्रा 1 से 13 अक्तूबर तक
Updated at : 12 Jun 2017 2:40 AM (IST)
विज्ञापन

श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्री समिति ने बैठक कर लिया निर्णय घाटशिला : श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्री समिति की बैठक रविवार को समिति कार्यालय में समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. इसमें निर्णय लिया गया कि इस वर्ष बद्रीनाथ- केदारनाथ की यात्रा 1 से 13 अक्तूबर 2017 तक होगी. एक अक्तूबर से यात्री घाटशिला स्टेशन […]
विज्ञापन
श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्री समिति ने बैठक कर लिया निर्णय
घाटशिला : श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्री समिति की बैठक रविवार को समिति कार्यालय में समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. इसमें निर्णय लिया गया कि इस वर्ष बद्रीनाथ- केदारनाथ की यात्रा 1 से 13 अक्तूबर 2017 तक होगी. एक अक्तूबर से यात्री घाटशिला स्टेशन से सुबह 5 बजे मथुरा के लिए रवाना होंगे. 2 को वृंदावन दर्शन, बांके बिहारी दर्शन, निधि वन प्रेम मंदिर, 3 अक्तूबर को हरिद्वार के लिए रवाना होंगे. 4 अक्तूबर को हरिद्वार से केदारनाथ रवाना होंगे.
नास्ता व खाना रूद्र प्रयाग के आसपास होगा. रास्ते में देव प्रयाग का दर्शन, गुप्त काशी दर्शन, फाटा के बगल में बड़ा झरना, संध्या आरती त्रियुगी नारायण, रात्रि विश्राम होटल नव दुर्गा सीतापुर में होगा. 5 अक्तूबर को सुबह 4 बजे से स्नान कर केदारनाथ के लिए सुविधा के मुताबिक घोड़ा, पालकी, हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे. छह अक्तूबर को 5 बजे स्नान कर हिमालय, मंदाकिनी, गंगा, कालीपीठ, उखीमठ, उंकारेश्वर महादेव का दर्शन होगा. रात्रि विश्राम उखीमठ में होगा. 7 अक्तूबर को सुबह उठ कर स्नान, बद्रीनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे. रास्ते में तृतीय केदार तुगनाथ का दर्शन, पैदल यात्रा चार किलोमीटर और रात्रि विश्राम पीपल कोठी या जोशीमठ में होगा. 8 अक्तूबर को बद्रीनाथ धाम का दर्शन और बद्रीनाथ की पूजा, भारत के अंतिम गांव माणा में सरस्वती नदी का दर्शन, भीम पुल, व्यास दर्शन, गुफा में बैठ कर व्यास जी संपूर्ण वेदों की रचना की थी. रात्रि विश्राम, 9 अक्तूबर वापस हरिद्वार, 11 हरिद्वार दर्शन, 12 वापसी यात्रा घाटशिला के लिए होगा. बैठक में समिति के सचिव भुवनेश्वर तिवारी, आशीष अग्रवाल, अजीत कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




