जनता को भ्रमित कर रही भाजपा : कुणाल
Updated at : 12 Jun 2017 2:39 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरिया में झामुमो का प्रशिक्षण शिविर जनता का दिल जीतंे कार्यकर्ता: कुणाल षाड़ंगी डुमरिया : वन विश्रामागार में रविवार को झामुमो का एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ. मुख्य अतिथि बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि कार्यकर्ता पहले जनता का दिल जीते, इसके बाद चुनाव में जायें. ढाई साल से भाजपा लोगों […]
विज्ञापन
डुमरिया में झामुमो का प्रशिक्षण शिविर
जनता का दिल जीतंे कार्यकर्ता: कुणाल षाड़ंगी
डुमरिया : वन विश्रामागार में रविवार को झामुमो का एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ. मुख्य अतिथि बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि कार्यकर्ता पहले जनता का दिल जीते, इसके बाद चुनाव में जायें. ढाई साल से भाजपा लोगों को भ्रमित कर रही है. हमारे पार्टी के पास प्रचार तंत्र नहीं है, इसलिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाना पड़ेगा. कार्यकर्ता ग्रामीणों की समस्या सुन समाधान करें.
भाजपा सरकार कृषि योग्य भूमि को गैर कृषि योग्य बता बाहरी लोगों के हाथ में दे रही है. सीएनटी-एसपीटी एक्ट बनाने में अंगरेजों को 10 साल का समय लगा था. मुख्यमंत्री ने तीन मिनट में एक्ट को संशोधन कर दिया. मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन ने कहा कि 30 जून को कार्यकर्ता पदयात्रा निकाल कर नुक्कड़ सभा कर सीएनटी-एसपीटी एक्ट का विरोध करें. उन्होंने कहा कि बच्चा चोरी की अफवाह में नौ लोगों की जान गयी. मुख्य षड्यंत्रकारी को सरकार बचा रही है.
शिविर को संजीव सरदार, महावीर मुर्मू, शंकर चंद्र हेंब्रम, पूर्व मंत्री यदुनाथ बास्के, रोड़ेगा सोरेन, सुनील महतो, पद्मावती महतो, लाल बिहारी भगत, बालही मांडी आदि ने भी संबोधित किया. इस मौके पर भाजपा छोड़ कर आये खडि़दा गांव के मानस बेरा, अभिनाम सीट, रंजीत दत्ता, कमल बेरा, प्रशांत बेरा, तरुण पात्र, बहादुर सीट, तपन कुं डू इचाडीह गांव के मनोज कुमार दूबे को माला पहना कर झामुमो में शामिल कराया गया. कार्यक्रम का संचालन प्रखंड अध्यक्ष मिरजा सोरेन ने किया.
मौके पर भगत बास्के, मनोज मुर्मू, अर्जुन मुर्मू, जवाहर लाल गोप, इंद्र कुमार साव, फुलेश्वरी सोरेन, भगत बास्के, सिदाम मुर्मू, सुरेश हेंब्रम, गुंजा हेंब्रम समेत अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम का उदघाटन सिदो-कान्हु की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया गया.
गांवों में जन परिचय अभियान चलायेंगे आजसू कार्यकर्ता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




