सरैयाहाट में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Updated:
विज्ञापन
सरैयाहाट में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सरैयाहाट प्लस टू स्कूल के पास रविवार देर रात उस समय सनसनी फैल गयी, जब युवक को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ा पाया गया. राहगीरों की नजर पड़ते ही पुलिस को सूचना दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस युवक को सरैयाहाट सीएचसी ले गयी, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पहचान 30 वर्षीय राकेश राम, पिता रामचंद्र राम, ग्राम तोनवा, थाना भैरोगंज, जिला पश्चिमी चंपारण (बिहार) के रूप में हुई है. बताया कि वह झारखंड मोड़ स्थित निर्माणाधीन पावर सब ग्रिड में काम करता था. स्थानीय सूत्रों के अनुसार युवक ने अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन किया था. पैर में चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है. युवक प्लस टू स्कूल के पास बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था. घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गयी है. यह महज शराब के नशे से हुई मौत है या किसी हादसे अथवा मारपीट का मामला. थाना प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola