स्कूल पूर्व कक्षाओं के बच्चों के लिए आनंददायी शिक्षण जरूरी : मधुश्री

आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए ज्वायफुल लर्निंग वर्कशॉप आयोजित
दुमका. जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट दुमका में जिले के आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए ए वर्कशॉप फाॅर प्री प्राइमरी स्कूल ज्वायफुल लर्निंग प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में जिले के सभी प्रखंडों से 20-20 सेविकाओं को आमंत्रित किया गया था. कार्यशाला का उद्घाटन डायट की प्रभारी प्राचार्य मधुश्री कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. स्वागत भाषण कृष्णा कुमारी ने किया. विषय प्रवेश कराते हुए डायट संकाय सदस्य किशोर कुमार मंडल ने कहा कि पूर्व प्राथमिक कक्षाएं शैक्षणिक जीवन की नींव होती है. इस समय अगर ध्यान दिया जाए तो आगे की पढ़ाई उनके लिए आसान होगी. प्रभारी प्राचार्य मधुश्री कुमारी ने कहा कि पूर्व प्राथमिक कक्षा के बच्चों को सिखाने के लिए आनंददायी शिक्षण का ज्ञान आवश्यक है. उन्होंने सेविकाओं से खेल-खेल में बच्चों को सिखाना, उनके अंदर अच्छी आदतों का विकास करना, बच्चों के स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके बौद्धिक विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया. प्रशिक्षण में सेविकाओं को अपनी कक्षा में बच्चों को रोचक ढंग से विषय वस्तु को समझाने, खेल के माध्यम से उन्हें नयी-नयी जानकारी देने, कहानी कविता एवं गीतों के माध्यम से मनोरंजन करते हुए उन्हें नयी-नयी जानकारी से अवगत करना सिखाया गया. शिक्षण अधिगम सामग्री एवं गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षकों ने कार्यशाला को काफी रोचक बनाया. प्रशिक्षक के रूप में रांची से प्रशिक्षण लेकर आए शिक्षक मिथुन नंदी, राजाराम, श्रीकांत पांडे एवं प्रवीण टुडू सम्मिलित थे. धन्यवाद ज्ञापन करते हुए रेखा साव कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में पूर्व प्राथमिक शिक्षा को भी विद्यालयों के साथ जोड़ा गया है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होने की पूरी संभावना है. कार्यशाला के सफल संचालन में डायट संकाय सदस्य सुब्रत गोराई, प्रकाश हेंब्रम, प्रियंकर परमेश, लिपिक संतोष कुमार, विनोद कुमार एवं सनातन टुडू की उल्लेखनीय भूमिका रही. कार्यक्रम के अंत में महिला दिवस के अवसर पर सभी सेविकाओं को अपने पोषक क्षेत्र में महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हेतु कार्य करने की शपथ दिलायी गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




