ePaper

दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, मामला दर्ज

Updated at : 17 Jan 2026 11:56 PM (IST)
विज्ञापन
दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, मामला दर्ज

मामले को लेकर पुलिस द्वारा पीड़िता के आवेदन के आधार पर जरमुंडी थाना में आरोपी मोहन महतो के प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

बासुकिनाथ. जरमुंडी थाना क्षेत्र के नारायणपुर में 35 वर्षीया महिला के साथ एक युवक द्वारा घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है. यह घटना दिन के दो बजे की है. घटना के समय महिला घर में अकेली थी. इस संबंध में पीड़िता ने आरोपी मोहन यादव (30 वर्ष), पिता भूमेश्वर महतो ग्राम बासमता थाना जरमुंडी निवासी के विरुद्ध पुलिस को दिए लिखित आवेदन में बताया है कि दिन में वह अपने घर के सामने बैठी थी, इसी बीच गांव के रास्ते से मोहन महतो आकर उसके पास खड़ा हो गया और अश्लील बातें करने लगा. उसने हाथ पकड़ा और जबरन खींचकर पीड़िता को घर के अंदर बरामदे में ले जाकर जमीन पर गिरा दिया. आरोपी ने पीड़िता के कपड़े उतारकर मुंह में ठूंस दिया और दुष्कर्म किया. पीड़िता ने विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी. घटना के क्रम में करीब 10-20 मिनट बाद जब पीड़िता की गोतनी आयी तो आरोपी मोहन महतो घर से भाग गया. घटना को लेकर पीड़िता ने अपने पति और परिवार के सदस्यों को जानकारी दी. दिन के तीन बजे जब परिवार के सदस्य व गांव के लोग घटना को लेकर बातचीत कर रहे थे, उस समय आरोपी मोहन महतो व उसका भाई तुलसी महतो दोनों पीड़िता के घर आकर गाली-गलौज करने लगा. ग्रामीणों के एकजुट होकर विरोध करने पर दोनों गांव से भाग गए. मामले को लेकर पुलिस द्वारा पीड़िता के आवेदन के आधार पर जरमुंडी थाना में आरोपी मोहन महतो के विरुद्ध यू/एस-64(1), 357(3) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BINAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BINAY KUMAR

BINAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola