बॉटम : ग्रामीण पेयजल व्यवस्था में जल सहियाओं की भूमिका अहम : डीसी

Updated:
विज्ञापन
बॉटम : ग्रामीण पेयजल व्यवस्था में जल सहियाओं की भूमिका अहम : डीसी

उन्होंने सभी जल सहियाओं को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र के पेयजल स्रोतों पर विशेष ध्यान रखें, ताकि गर्मी के दिनों में लोगों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े. उन्होंने कहा कि यदि किसी भी क्षेत्र में चापाकल या जलमीनार खराब है, तो उसे प्राथमिकता के आधार पर तुरंत दुरुस्त किया जाये.

विज्ञापन

दुमका में मनाया गया जल महोत्सव, उत्कृष्ट कार्य करनेवालीं जलसहियाएं हुईं सम्मानित संवाददाता, दुमका उपराजधानी दुमका में सोमवार को जल महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा शामिल हुए. उन्होंने उपस्थित जल सहियाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यों की सराहना की. उपायुक्त ने कहा कि जल सहिया ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. उन्होंने सभी जल सहियाओं को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र के पेयजल स्रोतों पर विशेष ध्यान रखें, ताकि गर्मी के दिनों में लोगों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े. उन्होंने कहा कि यदि किसी भी क्षेत्र में चापाकल या जलमीनार खराब है, तो उसे प्राथमिकता के आधार पर तुरंत दुरुस्त किया जाये. साथ ही जिन पेयजल योजनाओं का ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस (ओएंडएम) पीरियड चल रहा है, उन्हें संबंधित संवेदक के साथ समन्वय कर शीघ्र ठीक कराया जाये, ताकि लोगों को नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके. उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि सभी जल सहियाओं के साथ विद्युत मिस्त्री की टैगिंग सुनिश्चित की जाये. इससे छोटी तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सकेगा और पेयजल आपूर्ति बाधित नहीं होगी. कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली जल सहियाओं को उपायुक्त ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इस मौके पर संबंधित विभाग के पदाधिकारी, कर्मी और बड़ी संख्या में जल सहियाएं उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola