ePaper

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में ग्राम पुस्तकालय खुला

Updated at : 07 Sep 2025 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में ग्राम पुस्तकालय खुला

गुरुजी के सहयोगी लोथो सोरेन की अगुआई में दिशोम गुरु शिबू सोरेन ग्राम पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामा जामा प्रखंड अंतर्गत खटंगी पंचायत के बिचकोड़ा में रविवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. झारखंड आंदोलनकारी गुरुजी के सहयोगी लोथो सोरेन की अगुआई में दिशोम गुरु शिबू सोरेन ग्राम पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया. मौके पर समाजसेवी जोन सोरेन द्वारा गुरुजी की स्मृति में 81 पुस्तकों को पुस्तकालय में दान दिया. पुस्तकालय का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निशुल्क पुस्तक उपलब्ध कराना है. जोन सोरेन ने बताया कि अगर गांव के किसी भी व्यक्ति द्वारा किताब दान स्वरूप पुस्तकालय में दिया जा सकेगा. मौके पर मुखिया महादेव टुडू, रामकृष्ण हेंब्रम, सोनामुनी टुडू, पानडेश्वर मुर्मू, लीना सुजाता मुर्मू, रूसीलाल सोरेन, सगुण सिदो सोरेन, शिव सागर मरांडी, प्यारी सोरेन, विनय सोरेन, बेनेडिक्ट मुर्मू, अनिल मुर्मू आदि लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola