ePaper

ज़मीन विवाद को लेकर दो महिलाओं के साथ मारपीट

Updated at : 16 Nov 2025 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
ज़मीन विवाद को लेकर दो महिलाओं के साथ मारपीट

बाद में थाना को सूचना मिली तो गंभीर रूप से घायल दोनों महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काठीकुंड में इलाज के लिए भर्ती कराया.

विज्ञापन

दुमका. दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र के कालाझर गांव में रविवार को जमीन विवाद में ज़हीर अंसारी ने दो आदिवासी महिला शांति हेंब्रम और जोसफीन हांसदा के साथ लोहे के रड से मारपीट की तथा उन्हें घायल कर दिया. बीच सड़क पर गंभीर रूप से घायल महिला कराहती रही. बाद में थाना को सूचना मिली तो गंभीर रूप से घायल दोनों महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काठीकुंड में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल शांति हेंब्रम को दुमका फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया. जबकि आंशिक रूप से घायल जोसफीन हांसदा को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया. जानकारी के अनुसार कालाझर गांव में पूर्व से जमीन विवाद का मामला चल रहा है. पीड़िता विवादित जमीन पर घर निर्माण के लिए मना करने के लिए गयी थीं, उसी दौरान एक दूसरे के प्रति गाली- गलौज शुरू हुआ और बाद में मामला बिगड़ने लगा. वहां मौजूद ज़हीर अंसारी ने शांति हेंब्रम और जोसफीन हांसदा को लोहे का रड से मारपीट कर सड़क पर गिरा दिया. थाना प्रशासन ने घायल हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए शांति हेंब्रम नामक महिला को दुमका रेफर कर दिया. पीड़िता के भतीजा राजू हेम्ब्रम ने आरोपी जहीर अंसारी के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए थाना में आवेदन दिया है. इस मामले में थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि जमीन विवाद में मारपीट हुआ है. आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BINAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BINAY KUMAR

BINAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola