हाइवा के धक्के से बाइक सवार दो युवक, एक रेफर

Updated:
विज्ञापन
हाइवा के धक्के से बाइक सवार दो युवक, एक रेफर

दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग गोपीकांदर थाना क्षेत्र के रामपुर पुल के पास हादसा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोपीकांदर दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग गोपीकांदर थाना क्षेत्र के रामपुर पुल के पास अज्ञात हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गये. राहगीरों की मदद से दोनों घायल युवकों को सीएचसी गोपीकांदर लाया गया. दोनों घायलों की पहचान जामा थाना क्षेत्र के महारो निवासी अजय कुमार दत्ता और विष्णु कुमार के रूप में हुई है. अजय कुमार दत्ता ने बताया कि वह और उनका साला विष्णु कुमार बाइक पर सवार होकर बरहेट से घर महारो लौट रहे थे. इसी दौरान दुमका से अज्ञात हाइवा तेज रफ्तार से आते हुए उन दोनों के बाइक को साइड से ठोकर मारते हुए वहां से भाग गया. इस कारण उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया. वे लोग सड़क से नीचे पुल में गिर गये. डॉ सुमित आनंद ने प्राथमिक इलाज कर बताया कि विष्णु कुमार को शरीर और हाथ व सिर में गंभीर चोट लगी है. उसे एक्स-रे के लिए दुमका रेफर किया गया. अजय कुमार दत्ता को आंशिक रूप से चोट आयी है. उन्हें प्राथमिक उपचार कर घर जाने की सलाह दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola