ट्रिकल अप इंटरनेशनल ने रामगढ़ में एमपावर्ड परियोजना का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
ट्रिकल अप इंटरनेशनल ने रामगढ़ में एमपावर्ड परियोजना का किया निरीक्षण

संस्था के भारतीय एवं विदेशी प्रतिनिधियों ने स्मार्ट सखियों के साथ संवाद कर परियोजना से जुड़ी महिलाओं के जीवन में आए आर्थिक एवं सामाजिक बदलाव की जानकारी ली.

विज्ञापन

रामगढ़. अमेरिकी मुख्यालय वाली स्वयंसेवी संस्था ट्रिकल अप इंटरनेशनल के आजीविका निदेशक मिस्टर जोशुआ लाइटन ने सहयोगी कौशिक कुमार के साथ रामगढ़ प्रखंड में संचालित एमपावर्ड स्केल अप परियोजना का निरीक्षण किया. इस दौरान ट्रिकल अप इंडिया फाउंडेशन की सीनियर प्रोग्राम मैनेजर नीलांजना शर्मा एवं रश्मि रंजन बेहरा भी मौजूद रहे. यह परियोजना स्थानीय स्वयंसेवी संस्था ग्राम साथी द्वारा संचालित की जा रही है. निरीक्षण के दौरान ग्राम साथी के सचिव देवानंद कुमार, प्रोग्राम ऑफिसर राजेश कुमार, प्रतीक एवं मृत्युंजय उपस्थित थे. कार्यक्रम के क्रम में परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार गुप्ता ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से परियोजना की प्रगति एवं इसके सामाजिक प्रभाव की विस्तृत जानकारी अधिकारियों को दी. इसके बाद संस्था के भारतीय एवं विदेशी प्रतिनिधियों ने स्मार्ट सखियों के साथ संवाद कर परियोजना से जुड़ी महिलाओं के जीवन में आए आर्थिक एवं सामाजिक बदलाव की जानकारी ली. क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रतिनिधियों ने जियोन मार्शल स्वयं सहायता समूह, आलुवाड़ा तथा सूरजमुखी आजीविका सखी मंडल, पातोबांध का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में जियोन मार्शल स्वयं सहायता समूह द्वारा सूकर पालन एवं सामूहिक खेती तथा सूरजमुखी आजीविका सखी मंडल द्वारा मूढ़ी मिल के सामूहिक संचालन से हो रही नियमित आय को समूह आधारित उद्यमशीलता का सफल उदाहरण माना गया. प्रतिनिधियों ने महिला नेतृत्व, स्वयं सहायता समूहों के प्रयासों एवं सतत आजीविका मॉडल की सराहना की. इस अवसर पर क्षेत्र समन्वयक खुशबू कुमारी, मंजू हांसदा, शिवानंद शिवम, रूपेश कुमार सहित स्मार्ट सखियां एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Binay Kumar

लेखक के बारे में

By Binay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola