ePaper

आदिम जनजाति कर्मी संघ ने सादगी से मनाया आदिवासी दिवस

Updated at : 09 Aug 2025 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
आदिम जनजाति कर्मी संघ ने सादगी से मनाया आदिवासी दिवस

आदिम जनजाति कर्मचारी संघ के बैनर तले सिटी गार्डन में सादगीपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

दिशोम गुरु के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प प्रतिनिधि, दुमका आदिम जनजाति कर्मचारी संघ के बैनर तले सिटी गार्डन में सादगीपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया. दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सभी सदस्यों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. इस अवसर पर आदिम जनजाति समाज के पहाड़िया समुदाय की जेपीएससी क्वालीफाइड बबीता सिंह पहाड़िया का संघ की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया. उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया गया. कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए कर्मचारी शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से बसंत सिंह पहाड़िया, भादू देहरी, सुनील पुजहर, मनोज सिंह पहाड़िया, दामोदर गृही, रामजीवन आहड़ी, राजू पुजहर, लखीराम पहाड़िया, डॉ गब्रियल सुनिल मालतो, फूगेंद्र देहरी, सपन देहरी, अंजली कुमारी, पुष्पा आहड़ी, कन्हाई देहरी, विष्णु कुंवर, सोमनाथ पुजहर, गोपाल सर, कपिलदेव देहरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola