सूर्य उपासना को लेकर केशरी सूर्य मंदिर में 25 हजार भक्तों ने की पूजा-अर्चना

Updated:
विज्ञापन
सूर्य उपासना को लेकर केशरी सूर्य मंदिर में 25 हजार भक्तों ने की पूजा-अर्चना

सूर्याहू पर्व को लेकर दो सप्ताह से तैयारी चल रही थी. भक्तों ने अपनी मनौती व पूर्व संकल्पित अनुसार पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन

बासुकिनाथ. पौराणिक महत्व वाले केशरी सूर्य मंदिर जरमुंडी में बैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रविवार को हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी. मंदिर प्रबंधन के अनुसार करीब 25 हजार भक्तों ने भगवान सूर्य की विधिवत पूजा-अर्चना की. सूर्याहू पर्व को लेकर दो सप्ताह से तैयारी चल रही थी. इस मौके पर भक्तों ने भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना पूरी निष्ठा के साथ की. भक्तों ने अपनी मनौती व पूर्व संकल्पित अनुसार पूजा-अर्चना की. करीब 500 पाठा की बलि दी गयी. पूजा अर्चना के उपरांत भक्तों द्वारा सूर्य मंदिर की परिक्रमा भी की गयी. मंदिर पुजारी सुरेश राय ने बताया कि सूर्यदेव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से शरीर के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है एवं नि:संतान को संतान सुख मिलता है. सूर्यदेव की पूजा-अर्चना को लेकर मंदिर के आसपास दिन भर चहल-पहल बनी रही. इस मौके पर जिले के अलावा आसपास के जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, बांका सहित कई अन्य जिलों से आए भक्तों की भारी भीड़ पहुंची थी. भक्तों ने खुले आसमान के नीचे प्रसाद बनाकर सगे-संबंधियों व मित्रों के साथ मिलकर प्रसाद ग्रहण किया. वहीं दूसरी ओर मंदिर विकास एवं मंदिर निर्माण की मांग को लेकर निर्माण समिति के सदस्यों ने भक्तों से सहयोग राशि प्राप्त की. मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों ने मद्य निषेध जागरूकता अभियान भी चलाया. मंदिर में सुगमतापूर्वक पूजा अर्चना कराने में मंदिर समिति के विंदेश्वरी महतो, सूर्यनारायण साह, सुबोध कुमार यादव, सहदेव मांझी, गौरीशंकर मंडल, सुशांत दत्ता, रोहित राउत आदि सदस्य लगे हुए रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola