भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएं : सुनील

Updated:
विज्ञापन
भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएं : सुनील

गौरवकांत प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय समाज के सम्मान और सशक्तिकरण को नयी ऊंचाई दी है.

विज्ञापन

दुमका नगर. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर दुमका परिसदन में भारतीय जनता पार्टी ने प्रेसवार्ता आयोजित की. इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद, पूर्व सांसद सुनील सोरेन और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य परितोष सोरेन उपस्थित रहे. गौरवकांत प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय समाज के सम्मान और सशक्तिकरण को नयी ऊंचाई दी है. देश की पहली जनजातीय महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का चयन, अनुसूचित जनजातियों के आरक्षण की अवधि बढ़ाना, नयी जातियों को शामिल करना और जनजातीय मंत्रालय के बजट में वृद्धि—इन सब से सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है. पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज को आत्मगौरव का भाव दिया, और अब मोदी सरकार ने उनकी जयंती को “जनजातीय गौरव दिवस” के रूप में मनाकर उन्हें राष्ट्रीय सम्मान दिया है. परितोष सोरेन ने कहा कि वन धन योजना, ट्राइफेड और जनजातीय विकास मिशन जैसी योजनाओं ने जनजातीय युवाओं और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है. भाजपा नेताओं ने आह्वान किया कि कार्यकर्ता भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएं. मौके पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश मुर्मू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंजुला मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष मार्शल ऋषिराज टुडु, जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Binay Kumar

लेखक के बारे में

By Binay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola