ePaper

एसकेएमयू ने वर्ष 2026 के लिए अवकाश कैलेंडर किया जारी, अब आज से ही खुलेगा विवि

Updated at : 01 Jan 2026 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
एसकेएमयू ने वर्ष 2026 के लिए अवकाश कैलेंडर किया जारी, अब आज से ही खुलेगा विवि

वास्तविक रूप से शिक्षकों के लिए 76 दिन तथा शिक्षकेतर कर्मचारियों के लिए 56 दिन का अवकाश घोषित किया गया है.

विज्ञापन

दुमका. सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने वर्ष 2026 के लिए अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है. यह अवकाश सूची लोकभवन रांची से प्राप्त यूनिफॉर्म अवकाश सूची के आधार पर तैयार की गयी है. वर्ष 2026 में विश्वविद्यालय के शिक्षकों को कुल 86 दिन(रविवार सहित) तथा शिक्षकेतर कर्मचारियों को कुल 66 दिन (रविवार सहित) का अवकाश दिया गया है. लोकभवन के निर्देश पर पांच प्रतिबंधित अवकाश भी इस सूची में सम्मिलित किए गए हैं. उल्लेखनीय है कि उपर्युक्त अवकाश सूची में कुल 10 रविवार सम्मिलित हैं. इस प्रकार वास्तविक रूप से शिक्षकों के लिए 76 दिन तथा शिक्षकेतर कर्मचारियों के लिए 56 दिन का अवकाश घोषित किया गया है. उल्लेखनीय है कि शिक्षकों को शिक्षकेतर कर्मचारियों की तुलना में 20 दिनों का अतिरिक्त ग्रीष्मावकाश प्रदान किया जाता है. ग्रीष्मावकाश की अवधि में विश्वविद्यालय के कार्यालय खुले रहते हैं तथा शिक्षकेतर कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से प्रशासनिक एवं गैर-शैक्षणिक कार्यों का संचालन किया जाता है. बता दें कि राज्यपाल सचिवालय द्वारा झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों को एक साझा अवकाश सूची उपलब्ध करायी गयी थी, जिसके आलोक में विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा वर्ष 2026 की अवकाश संबंधी अधिसूचना जारी की गयी है. लोकभवन से यूनिफॉर्म अवकाश सूची प्राप्त होने के उपरांत विश्वविद्यालय 02 जनवरी 2026 से पुनः खुल रहा है, जबकि विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में जारी प्रोविजनल अवकाश सूची में 02 जनवरी को अवकाश घोषित था. 02 जनवरी से विश्वविद्यालय के सभी कार्यालयों, सभी स्नातकोत्तर विभागों एवं संबद्ध महाविद्यालयों में प्रशासनिक तथा शैक्षणिक गतिविधियां नियमित रूप से संचालित होंगी. वर्ष 2026 की अवकाश सूची : नव वर्ष दिवस – 01 जनवरी (गुरुवार) सोहराय एवं बंदना – 12–13 जनवरी (सोम–मंगल) मकर संक्रांति – 14 जनवरी (बुधवार) नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती/बसंत पंचमी – 23–24 जनवरी (शुक्र–शनि) गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी (सोमवार) शब-ए-बारात – 05 फरवरी (गुरुवार) बहा पर्व – 02 मार्च (सोमवार) होली – 03–05 मार्च (मंगल–गुरुवार) रमज़ान का अंतिम शुक्रवार – 20 मार्च (शुक्रवार) सरहुल / ईद-उल-फितर – 21 मार्च (शनिवार) राम नवमी – 26 मार्च (गुरुवार) महावीर जयंती – 31 मार्च (मंगलवार) गुड फ्राइडे – 03 अप्रैल (शुक्रवार) पवित्र शनिवार – 04 अप्रैल (शनिवार) ईस्टर सोमवार – 06 अप्रैल (सोमवार) डॉ. अंबेडकर जयंती – 14 अप्रैल (मंगलवार) बुद्ध पूर्णिमा / मजदूर दिवस – 01 मई (शुक्रवार) ईद-उल-जुहा (बकरीद) – 27 मई (बुधवार) ग्रीष्मावकाश – 01 से 20 जून मुहर्रम – 26–27 जून (शुक्र–शनि) हुल दिवस – 30 जून (मंगलवार) रथ यात्रा – 16 जुलाई (गुरुवार) चेहल्लुम – 04 अगस्त (मंगलवार) स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त (शनिवार) सावन का अंतिम सोमवार – 24 अगस्त (सोमवार) ईद-ए-मिलाद-उन-नबी – 26 अगस्त (बुधवार) रक्षा बंधन – 28 अगस्त (शुक्रवार) जन्माष्टमी – 04 सितंबर (शुक्रवार) गणेश चतुर्थी – 14 सितंबर (सोमवार) विश्वकर्मा पूजा – 17 सितंबर (गुरुवार) कर्मा पूजा – 22–23 सितंबर (मंगल–बुध) अनंत चतुर्दशी – 25 सितंबर (शुक्रवार) गांधी जयंती – 02 अक्तूबर (शुक्रवार) महालय – 10 अक्तूबर (शनिवार) दशहरा अवकाश – 16–21 अक्तूबर (शुक्र–बुध) धनतेरस, दीपावली, भगवान बिरसा मुंडा जयंती / राज्य स्थापना दिवस एवं छठ पूजा – 06–18 नवंबर गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा – 24 नवंबर (मंगलवार) क्रिसमस एवं शीतकालीन अवकाश – 25–31 दिसंबर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BINAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BINAY KUMAR

BINAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola