भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने दर्जनों गांव में चलाया जनसंपर्क अभियान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 May 2024 8:49 PM
शंकरा, आलूबेड़ा, पिपरा, भंडारों, लेदा लखनपुर, लकड़ापहाड़ी, तिलाईटाड़, नारगंज, सरुआपानी सहित दर्जनों गांव में जनमानस से मिल कर लोकसभा चुनाव में अपने पक्ष में मतदान की अपील की
काठीकुंड. दुमका से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने मगंलवार को काठीकुंड प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांव का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया. शंकरा, आलूबेड़ा, पिपरा, भंडारों, लेदा लखनपुर, लकड़ापहाड़ी, तिलाईटाड़, नारगंज, सरुआपानी सहित दर्जनों गांव में जनमानस से मिल कर लोकसभा चुनाव में अपने पक्ष में मतदान की अपील की. इस दौरान लोगो से कहा कि आज जेएमएम के लोग यह चिल्लाते फिर रहे है कि जो सीता सोरेन अपने परिवार की नहीं हुई, उससे क्या उम्मीद कर सकते हैं. कहा कि क्या मेरा जेएमएम से यह उम्मीद करना जायज नहीं था कि मुझे उचित सम्मान मिले. महज 4 साल से विधायक बसंत सोरेन मंत्री बन चुके है, पति हेमंत के जेल जाने के बाद पत्नी कल्पना सोरेन पार्टी की सर्वेसर्वा बन चुकी है. पति स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के साथ मैं झारखंड के संघर्ष में उनके साथ रही, वर्षों तक पार्टी की सेवा की बावजूद इसके पार्टी ने मुझे वो सम्मान नहीं दिया जिसकी मैं हकदार थी. कहा कि मेरी बेटियां बड़ी हो चुकी है और अब वो सारी चीजों को समझने लगी है. अब जेएमएम में बाबा की बात का कोई मोल नहीं रखा जाता. राज्य सरकार को लूट खसोट में मस्त बताया. दुमका लोकसभा से झामुमो प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि 35 साल विधायक के कार्यकाल और एक बार मंत्री पद पर रहते हुए भी अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगो को सड़क और पानी की मूलभूत समस्या से निजात क्यों नहीं दिला पाए. कहा कि आयुष्मान कार्ड से गरीबों का मुफ्त इलाज, गरीबों को पक्का मकान, सम्मान निधि से किसानों को सम्मान, शौचालय घर देकर महिलाओं का अभिमान, कौशल विकास के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा को निखारने सहित अन्य कई ऐसी योजनाएं हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है. मौके पर जिला उपाध्यक्ष बबलू मंडल, मार्शल ऋषि राज टुडू, मंडल अध्यक्ष लालचंद पाल, संतोष सोरेन, प्रदीप वर्मा, निवारण मंडल, मुन्ना भगत, रोहित वैध, फिलिप मरांडी, खलील अंसारी समेत अन्य कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










