दुमका में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की मनाई गई पहली पुण्यतिथि, बसंत सोरेन बोले- 'पूरा करेंगे गुरुजी का सपना'

Updated:
विज्ञापन

शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते दुमका विधायक बसंत सोरेन व अन्य नेता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दुमका में दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. नेताओं और समर्थकों ने उनके योगदान को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

विज्ञापन

दुमका से आनंद जायसवाल की रिपोर्ट

विज्ञापन

दुमका : दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर मंगलवार को उनकी कर्मभूमि दुमका में उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. दुमका के खिजुरिया स्थित उनके पैतृक आवास पर आयोजित विशेष श्रद्धांजलि सभा में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और भारी संख्या में समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा. इस दौरान दुमका विधायक बसंत सोरेन और जामा विधायक डॉ. लुईस मरांडी सहित जेएमएम (JMM) के कई वरिष्ठ नेताओं ने गुरुजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. वहां, उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिशोम गुरु के प्रति अपनी संवेदनाएं और श्रद्धा व्यक्त की.

'जल, जंगल, जमीन' के लिए समर्पित रहा पूरा जीवन

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि अलग झारखंड राज्य के निर्माण और आदिवासियों तथा मूलवासियों के अधिकारों की रक्षा में शिबू सोरेन का योगदान अमूल्य है. उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन जल, जंगल, जमीन की लड़ाई और झारखंडी अस्मिता के सम्मान के लिए समर्पित कर दिया. इस मौके पर वहां पर उपस्थित दुमका विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि दिशोम गुरुजी की शारीरिक अनुपस्थिति हमेशा महसूस होगी, लेकिन उनके दिखाए आदर्श और संघर्ष का मार्ग हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा. राज्य की हेमंत सोरेन सरकार गुरुजी के सपनों के अनुरूप ही समृद्ध और खुशहाल झारखंड बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रही है." कार्यक्रम के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने गुरुजी के विचारों और सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाने और झारखंड के स्वाभिमान को बनाए रखने का संकल्प दोहराया. पूरे आयोजन के दौरान खिजुरिया आवास में वातावरण भावुक बना रहा.

ये भी पढ़ें: Indian Railways: रेल यात्री ध्यान दे! सितम्बर में करना है सफर तो जरूर चेक कर ले अपनी ट्रेन का स्टेटस, रेलवे करने जा रहा है ये काम


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola