पोकलेन से हो रहा बालू उठाव, आमजोड़ा पुल पर खतरा

Updated:
विज्ञापन
पोकलेन से हो रहा बालू उठाव, आमजोड़ा पुल पर खतरा

आमजोड़ा पुल से मयुराक्षी नदी के पश्चिम बंगाल सीमा क्षेत्र के बालू घाटों की दूरी करीब दो किलोमीटर है. वहां नदी में पोकलेन से बालू उठाव करते समय गड्ढा खोद दिये जाने से झारखंड क्षेत्र से पानी के साथ बालू बह कर पश्चिम बंगाल के बालू घाटों तक पहुंच जा रहा है.

विज्ञापन

आमजोड़ा से दिगुली बालू घाट तक मयुराक्षी नदी में बन गया है छह फीट का गड्ढा

प्रतिनिधि, रानीश्वर

मयूराक्षी नदी के दिगुली बालूघाट के बाद पश्चिम बंगाल सीमा क्षेत्र पर नदी में पोकलेन मशीन से लगातार पश्चिम बंगाल के बालू कारोबारियों द्वारा बालू उठाव किये जाने से जिले के आमजोड़ा उच्च स्तरीय पुल का खतरा बढ़ गया है. इस साल अच्छी बारिश होने से मयूराक्षी नदी में लगातार पानी बहने से पानी के साथ बालू भी बह कर पश्चिम बंगाल सीमा क्षेत्र में पहुंचने से आमजोड़ा से दिगुली बालूघाट तक मयुराक्षी नदी में करीब छह फीट तक गड्ढा बन गया है. आमजोड़ा उच्चस्तरीय पुल का खतरा मंडराने लगा है. आमजोड़ा पुल से मयुराक्षी नदी के पश्चिम बंगाल सीमा क्षेत्र के बालू घाटों की दूरी करीब दो किलोमीटर है. वहां नदी में पोकलेन से बालू उठाव करते समय गड्ढा खोद दिये जाने से झारखंड क्षेत्र से पानी के साथ बालू बह कर पश्चिम बंगाल के बालू घाटों तक पहुंच जा रहा है. आमजोड़ा पुल से दिगुली सीमा तक नदी में गड्ढा हो जाने से आमजोड़ा पुल के पीलर के नीचे से बालू भी खिसकने लगी है. पुल के नीचे पीलर दिखाई देने लगा है. पाइल के ऊपर पाइल कैप तथा क्राॅस बैरियर है, उसके ऊपरी हिस्से में मोटा पीलर खड़ा है.

500 मीटर की परिधि में नहीं करना है बालू उठाव

जानकारों का कहना है कि मयुराक्षी नदी के आमजोड़ा उच्चस्तरीय पुल के निचले हिस्से से यदि लगातार पोकलेन से बालू का उठाव जारी रहा तो वह दिन दूर नहीं कि उच्च स्तरीय पुल भी क्षतिग्रस्त हो जाये. समय रहते हुए संबंधित विभाग और जिला प्रशासन की ओर से पहल करने की जरूरत है. पुल के पांच सौ मीटर की परिधि में बालू उठाव पर प्रतिबंध है. उल्लेखनीय रहे कि पश्चिम बंगाल के बालू कारोबारियों द्वारा पश्चिम बंगाल सीमा के अलावा झारखंड सीमा क्षेत्र के दिगुली व रागडीह बालू घाटों में घुस कर पोकलेन से लंबे समय तक बालू उठाव जारी रखा गया था. इस संबंध में प्रभात खबर में प्रमुखता से खबर प्रकाशित किये जाने पर तत्कालीन अंचलाधिकारी अतुल रंजन भगत व जिला खनन पदाधिकारी के पहल पर पश्चिम बंगाल के दो बालू कारोबारियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इसमें पश्चिम बंगाल के एक बालू कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज भेजा गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola