हादसा : जामा चौक पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति घायल

Updated:
विज्ञापन
हादसा : जामा चौक पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति घायल

घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गयी. सूचना मिलते ही जामा पुलिस मौके पर पहुंची.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामा जामा–पालाजोरी पथ पर जामा चौक के पास गुरुवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गयी. सूचना मिलते ही जामा पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामा पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया. घायल की पहचान सिमरा पंचायत अंतर्गत पंचरुखी निवासी बुधन सोरेन (55), पिता स्व. समय सोरेन के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधन सोरेन जामा साप्ताहिक हटिया से बाइक से अपने घर लौट रहे थे, तभी जामा चौक के पास पालाेजोरी सड़क पर तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक का पीछा किया. भागलपुर पथ पर नोनीहाट लाइन होटल के पास ट्रक को जब्त कर लिया गया. ट्रक धनबाद से भागलपुर जा रहा था. हालांकि, चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है. पुलिस जांच में जुट गयी है. घायल के परिजनों को सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola