दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के छत से कूदा युवक, इलाज के दौरान मौत

Published by : Sameer Oraon Updated At : 06 Jul 2024 11:20 AM

विज्ञापन

दुमका के पीजेएमसीएच अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूदकर युवक ने अपनी जान दे दी. वह रामगढ़ थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव का निवासी था.

विज्ञापन

दुमका : दुमका में स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिसिन वॉर्ड में भर्ती युवक ने शनिवार अहले सुबह दूसरी मंजिल की छत से कूदकर अपनी जान दे दी. मृतक की पहचान प्रकाश मरांडी (26 साल) के रूप में हुई है. वह रामगढ़ थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव का रहने वाला था. युवक के साथ उस वक्त कोई भी परिजन अस्पताल में मौजूद नहीं था. घटना के बाद अन्य मरीज के परिजनों के बीच चीख पुकार मच गयी.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

युवक के आत्महत्या करने की कोई स्पष्ट वजह अब तक सामने नहीं आयी है. दुमका पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि शनिवार सुबह करीब तीन बजे अस्पताल में भर्ती युवक अचानक अपने वॉर्ड से बाहर निकला और छत से कूद गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद अस्पताल कर्मियों ने आनन फानन में उसका इलाज शुरू कर दिया. लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका. सुबह सात बजे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

घटना के वक्त मरीज का कोई भी परिजन नहीं था मौजूद

अस्पताल प्रबंधन ने इस संबंध में बताया कि घटना के वक्त मरीज का कोई परिजन मौजूद नहीं था. कुछ दिन पहले ही उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. युवक ने जैसे ये कदम उठाया अस्पताल में मौजूद अन्य लोगों के बीच चीख पुकार मच गयी. मामले की जानकारी नगर थाने के पुलिस को दे दी गयी है. वह इस मामले की छानबीन कर रही है. उनका कहना है कि जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आत्महत्या की वजह क्या है. मरीजों के परिजनों की इसकी सूचना दे दी गयी है.

Also Read: Jharkhand News: संताल परगना में जनजातीय संस्कृति खतरे में, घट रही आबादी, दुमका में बोले बाबूलाल मरांडी

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola