लीड : हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर, सौहार्द से मनायें त्योहार

Updated at : 10 Mar 2025 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
लीड : हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर, सौहार्द से मनायें त्योहार

हिदायत दी गयी कि सोशल मीडिया में एडमिन अपने अपने वाट्सएप ग्रुप पर नजर बनाये रखेंगे. अन्यथा, एडमिन पर भी कार्रवाई की जा सकती है. असामाजिक तत्वों व हुड़दंगियों पर पुलिस की निगरानी रहेगी.

विज्ञापन

अपील. विभिन्न थानों में हुई शांति समिति की बैठक में पुलिस पदाधिकारियों दी जानकारी

ऐसा किसी तरह का काम नहीं करें, जिससे माहौल बिगड़े

अशांति या अफवाह फैलानेवाले पर होगी कानूनी कार्रवाईप्रभात खबर टोली, दुमका

दुमका जिले के विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया. पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि संवेदनशील जगहों पर पुलिस की निगरानी रखी जायेगी, जहां पहले कोई घटना हुई है. वहां गश्ती दल नियुक्त किये जायेंगे. अपील की गयी कि किसी को भी जबरन रंग न लगाया जाय. यह पर्व को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनायें. सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने वाले पर नजर रखी जायेगी, उनको चिह्नित किया जायेगा. हिदायत दी गयी कि सोशल मीडिया में एडमिन अपने अपने वाट्सएप ग्रुप पर नजर बनाये रखेंगे. अन्यथा, एडमिन पर भी कार्रवाई की जा सकती है. असामाजिक तत्वों व हुड़दंगियों पर पुलिस की निगरानी रहेगी. कहा गया कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिले तो जल्द थाने को सूचित किया जाये. जामा थाना परिसर में सीओ अशोक बड़ाईक और एसडीपीओ अमित कुमार कच्छप की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गयी. इसमें कई सदस्यों ने होली में शराब और डीजे पर पूर्ण पाबंदी लगाने की मांग की. मौके पर थाना प्रभारी अजीत कुमार, एसआइ बिरेंद्र यादव, कालेश्वर सोरेन, सत्तार खां,गौतम दरबे, इंद्रकांत यादव, प्रेम साह, सुभाष मंडल, आनंदी राउत, शुकदेव ठाकुर, बलराम मंडल, हराधन मरीक आदि उपस्थित थे. रानीश्वर थाने में बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा, सीओ शादां नुसरत व थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह शांतिपूर्वक होली मनाने की अपील की. कहा : शांतिपूर्ण तरीके से रंगों का पर्व मनाने को लेकर प्रशासन को आश्वस्त किया. बीडीओ ने कहा कि होली का दिन शुक्रवार को पड़ता है. इसलिए सभी को सावधानी बरतनी चाहिए. सीओ शांदा नुसरत ने बताया कि शांतिपूर्ण इलाका है, उसे बरकरार रखने की जरूरत है. बैठक में डाॅ आजाद शेखर पंडित, रघुनाथ दत्त, बिमल मोदी, बबलू मोदी, बकशीश हुसैन खान, दीनबंधु दास, मुस्तफा जमाल, कयूम अंसारी, रातू खान, जगजीत लायेक, अनिल मरांडी, जीशु बास्की आदि उपस्थित थे. रामगढ़ थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा, प्रमुख बाबूलाल मुर्मू, जिप उपाध्यक्ष सुधीर मंडल, थाना प्रभारी मनीष कुमार, एसआइ अभिषेक कुमार की उपस्थिति थे. जिप उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मंडल ने सबों को शांति पूर्वक होली का त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि रमजान भी चल रहा है. दोनों समुदाय के लोग शांतिपूर्वक पर्व मनायें. जबरन किसी को रंग न लगायें. बीडीओ ने कहा कि रंगों का उत्सव होली आपसी सद्भाव का पर्व है. भाईचारे के साथ होली मनाने का अनुरोध किया. बैठक में झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष शिवलाल मरांडी, आजसू जिला अध्यक्ष सचिन कुशवाहा, दिवाकर मंडल, जय प्रकाश अग्रवाल, नवनीत शेखर, गौतम कुमार मांझी, योगेंद्र प्रसाद साह, परमानंद पंडित, गुड्डू अंसारी, दीपक साह, चंद्रशेखर सोरेन उपस्थित थे.

सौहार्द बिगाड़नेवालों पर होगी सख्त कार्रवाई : इंस्पेक्टर

हंसडीहा थाना परिसर में सोमवार को होली मिलन के साथ शांति समिति की बैठक हुई. जिसमें सर्कल पुलिस इंस्पेक्टर विष्णुदेव पासवान एवं थाना प्रभारी प्रकाश सिंह व स्थानीय लोगों में लक्ष्मीनारायण सिंह, रामदिवस जायसवाल, अशोक चौधरी, शांति मंडल, मुरलीधर जायसवाल, पीताम्बर साह, हरिनंदन जायसवाल, अरुण यादव, रमेश सिंह, ललिकान्त यादव, प्रभाकर मिश्र, श्रवण वर्मा, सतवन सिंह, सूरज साह, आर्यन जायसवाल, सुभाष मंडल, टुन्नी अंसारी, पिन्टू अंसारी के साथ अन्य लोग उपस्थित थे. जरमुंडी थाना परिसर में शांति समिति के सदस्यों की बैठक पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल की अध्यक्षता में हुई. थाना प्रभारी ने क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, स्थानीय ग्रामीणों की बैठक में होली का पर्व आपसी प्रेम भाईचारा सौहार्द के साथ मनाने की अपील की. कहा 13 व 14 मार्च को शराब की दुकानें बंद रहेगी. होली के दौरान क्षेत्र में पुलिस की सख्त नजर रहेगी. ऐसा किसी तरह का काम नहीं करें जिससे माहौल बिगड़े, कोई भी अशांति या अफवाह फैलाने वाले पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान कहीं भी कोई घटना घटती है, तो तत्काल पुलिस को सूचना दें. होली के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने, सड़क पर हुड़दंग मचाने व ट्रिपल लोड बाइक चालकों, बिना हेलमेट वाहन चालकों से पुलिस सख्ती से निबटेगी. मौके पर एसआइ सुशील कुमार, कुंदन झा, सुबोध पंडा, निरंजन मंडल, पूर्व वार्ड पार्षद पांचू दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola