ePaper

स्वस्थ दृष्टि, सुरक्षित ड्राइविंग.. नि:शुल्क नेत्र जांच व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Updated at : 21 Jan 2026 11:44 PM (IST)
विज्ञापन
स्वस्थ दृष्टि, सुरक्षित ड्राइविंग.. नि:शुल्क नेत्र जांच व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

शिविर में एम्स दिल्ली से जुड़े चिकित्सक डॉ स्वप्ना मंडल द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी. वहीं लैब टेक्नीशियन बबीता खन्ना ने बीपी और शुगर की जांच की.

विज्ञापन

दुमका. जेके टायर एवं मां करणी इंटरप्राइज़ के संयुक्त तत्वावधान में दुमका ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के सदस्यों, ट्रक चालकों एवं जन सामान्य के लिए बुधवार को नि:शुल्क नेत्र जांच, स्वास्थ्य जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर दुमका कोयला साइडिंग के पास सुनील दास के भवन में आयोजित हुआ, जहां सुबह से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. शिविर में एम्स दिल्ली से जुड़े चिकित्सक डॉ स्वप्ना मंडल द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी. वहीं लैब टेक्नीशियन बबीता खन्ना ने बीपी और शुगर की जांच की. आंखों की जांच के लिए आई ऑप्टोमेट्रिस्ट विनय ने अपनी सेवाएं दीं. शिविर के संचालन में डेटा एंट्री का कार्य शेष कुमार ने संभाला. आयोजन में जेके टायर के टेरिटरी मैनेजर आदर्श धियानी तथा मां करणी इंटरप्राइज़ के पृथ्वी माहेश्वरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. शिविर के दौरान ट्रक मालिकों, चालकों और उनके परिजनों की नि:शुल्क नेत्र जांच की गयी. जांच के बाद जरूरतमंद लोगों के बीच फ्री चश्मा भी वितरित किया गया. इसके अलावा बीपी और शुगर की जांच कर लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया. चिकित्सकों ने सुरक्षित ड्राइविंग के लिए अच्छी दृष्टि और नियमित स्वास्थ्य जांच को बेहद आवश्यक बताया. आयोजकों ने दुमका ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के सभी सदस्यों से अपील की थी कि वे स्वयं शिविर में आएं और अपने ड्राइवरों, परिवारजनों एवं परिचितों को भी इस शिविर की जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें. शिविर में उमड़ी भीड़ से स्पष्ट हुआ कि इस तरह के स्वास्थ्य कार्यक्रमों की क्षेत्र में अत्यंत आवश्यकता है. माणिक चंद्र माहेश्वरी सहित आयोजन टीम ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी शिविर आयोजित करने की बात कही, जिससे ट्रक चालकों और आम लोगों के स्वास्थ्य की नियमित देखभाल सुनिश्चित की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BINAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BINAY KUMAR

BINAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola