सड़क पर नहीं लगी दुकानें, रघुनाथपुर-बरमसिया मार्ग दिखा खाली

Updated:
विज्ञापन
सड़क पर नहीं लगी दुकानें, रघुनाथपुर-बरमसिया मार्ग दिखा खाली

दुकानदारों को सड़क पर दुकान लगाने से मना कर दिया. प्रशासनिक पहल के कारण इस बार मिशन स्कूल रोड पूरी तरह खाली रहा.

विज्ञापन

साप्ताहिक हाट पर प्रशासन की दिखी सख्ती, मिशन स्कूल रोड रहा जाममुक्त प्रतिनिधि, रानीश्वर आसनबनी में गुरुवार को लगनेवाले साप्ताहिक हाट के दौरान प्रशासन की सख्ती का असर साफ दिखा. मिशन स्कूल रोड पर बीच सड़क में दुकान लगाने की प्रथा पर रोक लगा दी गयी, जिससे सड़क पूरी तरह जाममुक्त रही. आवागमन सुचारू रूप से चलता रहा. पिछले सप्ताह हाट के दिन अंचल अधिकारी शादां नुसरत ने मिशन स्कूल रोड पर बीच सड़क में लगायी गयी दुकानों को हटवाया था. दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया था कि आगे से सड़क के बीच में दुकानें नहीं लगायी जाये. गुरुवार सुबह चौकीदार भी मौके पर पहुंचे. दुकानदारों को सड़क पर दुकान लगाने से मना कर दिया. प्रशासनिक पहल के कारण इस बार मिशन स्कूल रोड पूरी तरह खाली रहा. यह सड़क मिडिल स्कूल, हाइस्कूल, मॉडल स्कूल, मिशन स्कूल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने का मुख्य मार्ग है. यह सड़क मलूटी और रामपुरहाट को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग भी है. सड़क जाम नहीं होने से विद्यार्थियों, मरीजों और आम राहगीरों को राहत मिली. इधर, स्थानीय लोगों की पहल पर रघुनाथपुर-बरमसिया मुख्य सड़क पर भी बत्तख और मुर्गा बेचने वालों को सड़क किनारे बैठने नहीं दिया गया. पूर्व में हाट के दिन मुख्य सड़क के दोनों किनारों पर इनकी भीड़ लगने से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी. इस बार सड़क किनारे अतिक्रमण नहीं होने से यातायात सामान्य रहा.

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola