संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, ससुराल वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Updated at : 01 Jul 2024 12:04 AM (IST)
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, ससुराल वालों ने लगाया हत्या का आरोप

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बास्कीचक गांव की घटना, छानबीन शुरू

विज्ञापन

दुमका नगर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बास्कीचक गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत हो गयी. ग्रामीणों की सूचना पर देर शाम पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लायी. मृतका निशा कुमारी उर्फ निशा देवी (25) बास्कीचक गांव के नयन कुमार मंडल की पत्नी थी. वह एक बच्चे की मां थी. परिजनों ने बताया कि जरमुंडी थाना क्षेत्र के बांधडीह निवासी सुशील मंडल की बेटी निशा की शादी 2022 में नयन मंडल के साथ हुई थी. शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे. आरोप है कि रविवार को ससुरालवालों ने उसकी हत्या गला दबाकर कर दी. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा. देर शाम तक प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी. वहीं ससुरालवालों का कहना है कि विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola